Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने जैन मिलन की सराहना की:ललितपुर में कहा- संगठन सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रहा

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन और वीर वंदना के साथ किया गया। क्षेत्रीय मंत्री मोदी बृजेंद्र जैन झांसी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जैन मिलन बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना की। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मुख्य कार्याध्यक्ष नरेश जैन देहरादून ने जैन मिलन द्वारा किए जा रहे समाज सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने जैन धर्म की सभी आमनाओं के साथ मिलकर कार्य करने पर बल दिया। राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन सहारनपुर ने जैन मिलन की शाखाओं के विस्तार और समाज के उत्थान में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नरेंद्र जैन राजकमल बड़ौत ने आगामी जनगणना में जाति और धर्म के कॉलम में केवल 'जैन' लिखने का आह्वान किया। वहीं, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेंद्र जैन सागर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रभात जैन लागोंन ने संगठन को मजबूत करने के साथ युवा पीढ़ी को संस्कारित कर समाज एवं देश हित में अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया। दिगंबर जैन पंचायत समिति ललितपुर के अध्यक्ष और जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन और प्रबंधक अशोक जैन ने जैन मिलन के समाज सेवा कार्यों में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने इन कार्यों की सराहना भी की। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयंस इंटरनेशनल सन्मति सराफ ने बताया कि लॉयन क्लब और जैन मिलन के कार्य समाज सेवा में समानता रखते हैं। उन्होंने जैन मिलन का सदस्य होने पर गर्व व्यक्त किया। वासुपूज्य जिनालय शाखा के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने सरसी, कबीर छंद में स्वरचित कविता के माध्यम से भारतीय जैन मिलन का महत्व बताया और तालबेहट की दोनों शाखाओं द्वारा विगत वर्ष में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस वार्षिक अधिवेशन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 की पुरुष और महिला की कुल 30 शाखाओं से 400 वीर/वीरांगनाओं ने भाग लिया। सभी शाखाओं के द्वारा वर्षभर में किए गए समाज सेवा के कार्यों का आकलन कर उनको प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के साथ सर्व श्रेष्ठ शाखाओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डॉ.विनय जैन झांसी, सुरेश बाबू जैन एड महेंद्र जैन पंचमनगर, विजय जैन लगोंन, कार्यकारी अध्यक्ष ईo नेमी चंद्र जैन, अभिषेक अनौरा, डॉ. अजय वीणा जैन गोना द्वारा सर्व श्रेष्ठ चंद्र प्रभु शाखा डोडाघाट एवं जैन मिलन महिला शाखा बाहुबली नगर को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र जैन बुडवार संयोजक आनंद जैन बीमा द्वारा कार्य योजना प्रस्तुत कर आगामी वर्ष में कार्य करने हेतु निवेदन किया गया। अधिवेशन का आतिथ्य बहुवली नगर महिला /,पुरुष शाखा ममता जैन गदयाना, मंजू जैन, डॉ. देवेंद्र जैन, अभिषेक जैन ककडारी, स्वरूप जैन की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश जैन कोटा, अविनाश सिंघई,चंद्र कुमार लोहिया, राजकुमार सराफ, अभिनंदन कुम्हेड़ी, अजय अलया, संजय मोदी बेग वी के जैन डीएफओ झांसी, संजीव लकी कमल जैन झांसी, मधु खजुरिया, किरण सतभैया अंतिम जैन, विद्या जैन, अलका जैन, सुषमा खजुरिया, राकेश जैन बांसी, आवेश जैन सिद्धू, विशाल जैन पवा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन वरया ने किया तथा सभी का आभार क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र जैन मोदी झांसी द्वारा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून वंदे भारत चारबाग शिफ्ट करने की तैयारी:शिफ्टिंग से लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ होगी कम
    Next Article
    बेसिक शिक्षा विभाग पर गोपनीयता भंग के आरोप:निजी लोग संभाल रहे संवेदनशील फाइलें और अधिकारियों के डोंगल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment