Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पालिका परिषद में 5-5, नगर पंचायत में 3-3 सदस्य मनोनीत:आगरा नगर निगम को छोड़कर 12 नगर निकायों में भाजपा के 46 सदस्य नामित

    12 hours ago

    1

    0

    नगर निगम के बाद शासन ने आगरा के 12 नगर निकायों में सदस्यों के मनोनयन की सूची जारी कर दी है। नगर निगम को छोड़कर सभी नगर निकायों में भाजपा के 46 सदस्य नामित किए गए हैं। इसमें 5 नगर पालिका परिषद में 5-5 और 7 नगर पंचायतों में 3-3 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। नामित सदस्यों की सूची भाजपा की ओर से भेजी गई थी, जिसे शासन ने हरी झंडी देते हुए जारी कर दिया है। सदस्यों के मनोनयन में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। बता दें कि आगरा में 13 निकाय हैं। इसमें 7 नगर पंचायत, 5 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम शामिल है। पहले जानिये किस नगर पालिका परिषद में किसे-किसे सदस्य मनोनीत किया गया... शमशाबाद: संदीप गुप्ता, सतेंद्र नायक, जितेंद्र जसावत, महेश कुशवाह, विनोद बघेल फतेहपुर सीकरी : विनोद सांवरिया, सरला राजपूत, मुरारी लाल सैनी, नरेश चंद्र, अशोक कुमार अछनेरा: मनोज कुशवाह, नीरज जादौन, विनोद जैन, सुमनलता माहौर, दीनदयाल जाटव बाह: हरिमोहन तिवारी, एकता शर्मा, ब्रह्मचारी चक, उपेंद्र गुप्ता, उपेंद्र भदौरिया एत्मादपुर : दीपक त्यागी, पीतांबर लोधी, विश्वदीप सिंह, राजीव गुप्ता, महीपाल सिंह। अब जानिये किस नगर पंचायत में किसे-किसे सदस्य मनोनीत किया गया... दयालबाग: गुरूप्रीत सिंह, यतीश वत्स, चरनप्रीत सिंह स्वामीबाग: इंद्रजीत मल्होत्रा, अशोक जेसवानी, विजय कुमार अस्थाना पिनाहट : निखिल गुप्ता, सतीश परिहार, राजेंद्र माहौर फतेहाबाद : नितिन गुप्ता, बालेश गुप्ता, अविनाश पाराशर खेरागढ़: मोहन गोयल, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, रामबाबू राजपूत जगनेर: महेश उपाध्याय, ओम प्रकाश कुशवाह, स्वाति प्रजापति किरावली: हरपाल इंदौरिया, जगदीश मित्तल, पवन इंदौलिया इस नियम के तहत हुआ मनोनयन नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरूप्रसाद ने नगर निकायों के सदस्यों को मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-2 सन् 1916) की धारा-9 की उपधारा-(1) के खंड (घ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मनोनयन की प्रक्रिया को पूरा किया। ये मनोनीत हुए नगर निगम के पार्षद इससे एक दिन पहले यानि सोमवार को नगर निगम के मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की गई थी। भाजपा के 10 नये पार्षद नगर निगम सदन में शामिल किए गए हैं। संजय राय, अमित अग्रवाल पारूल, सुषमा जैन, जितेंद्र सविता, सुनील कर्मचंदानी, पंकज सिकरवार, धर्मवीर सिंह सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल, राहुल वाल्मीकि को नामित पार्षद घोषित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा मजदूरों, संविदा कर्मियों के लंबित भुगतान पर प्रदर्शन:कांग्रेस ने की नारेबाजी, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग
    Next Article
    शाहजहांपुर में सुदामा प्रसाद बाल विद्यास्थली की प्रधानाचार्य बर्खास्त:कमेटी ने गबन का आरोप लगाया, शिक्षकों ने कमेटी पर बंधक बनाने की शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment