Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल हैक कर स्कूल उड़ाने की धमकी:वकील के नाम से बना व्हाट्सएप ग्रुप, पैसे मांगकर कर रहा परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के आशियाना में वकील ने एक युवक पर उनका मोबाइल हैक कर स्कूल, सचिवालय समेत अन्य प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आशियाना थाने में सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच साइबर सेल से करा रही है। सेक्टर-1 निवासी एडवोकेट दीपेंद्र तिवारी वकालत के साथ एलआईसी का काम भी करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब ढाई माह पहले मोहम्मद अली नामक युवक ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को जोड़ लिया। फिर उन्हीं के नाम से लोगों से 5 से 10 हजार रुपए की मांग करने लगा। पीड़ित के मुताबिक, वह ग्रुप डिलीट करते हैं तो आरोपी फिर से नया ग्रुप बना देता है। कई बार ऐसा कर चुका है। पैसे देने से मना करने पर आरोपी गाली-गलौज भी करता है। खुद को पाकिस्तानी बताकर दे रहा धमकी दीपेंद्र का कहना है कि आरोपी ग्रुप में खुद को पाकिस्तानी बताता है और स्कूल, सचिवालय समेत अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये धमकियां भी पीड़ित के मोबाइल नंबर से ही भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परेशान होकर अब तक 8 से 10 बार सिम बदल चुके हैं, लेकिन हर बार आरोपी नया नंबर हासिल कर लेता है और धमकियां फिर शुरू हो जाती हैं। ऑनलाइन ऑर्डर कर घरवालों को कर रहा परेशान आरोप है कि आरोपी पीड़ित के मोबाइल नंबर से ओला, जोमैटो, स्विगी, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ऐप से ऑनलाइन ऑर्डर भी कर रहा है, जिससे परिवार को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार मोबाइल अचानक बंद भी हो जाता है। पीड़ित के अनुसार पूछने पर आरोपी खुद को किसी फिल्मी किरदार से प्रेरित बताता है। ऑनलाइन गेमिंग से लीक हुआ एक्सेस इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित का बेटा काफी ऑनलाइन गेम खेलता है और उसी के जरिए मोबाइल का एक्सेस गलत हाथों में चला गया। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की कमान हिली... टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी ढेर, तेहरान ने माना
    Next Article
    मार्च के पहले हफ्ते में LPG की खपत 17% घटी:पेट्रोल 13% और डीजल 8% ज्यादा बिका; 57% रेस्टोरेंट्स, 54% स्ट्रीट वेंडर्स ने दाम बढ़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment