Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती में दौड़ रहा युवक गिरा, फिर नहीं उठा:गाजियाबाद में 9 चक्कर लगाने के बाद सीने में दर्द हुआ, पोल पकड़कर खड़ा रहा

    15 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में पुलिस भर्ती की दौड़ लगाते समय शामली के 23 साल के युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। करीब 9 चक्कर लगाने के बाद उसके सीने में दर्द हुआ। वह कुछ देर पोल पकड़कर खड़ा रहा। दोबारा दौड़ने की कोशिश की, लेकिन अचानक जमीन पर गिर गया। पुलिसकर्मी उसे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मंगलवार दोपहर 1 बजे का है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था 3 से 9 अक्टूबर तक पुलिस भर्ती के लिए 47वीं वाहिनी पीएसी के ग्राउंड पर अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। यह ग्राउंड गोविंदपुरम में स्थित है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दौड़ शुरू हुई थी। इसी में शामिल होने के लिए शामली के पुरमाफी गांव में रहने वाले बालेंद्र को बेटा विवेक भी आया था। सभी अभ्यर्थियों के साथ उसने भी दौड़ना शुरू किया। उसने 9 चक्कर भी पूरे कर लिए। लेकिन, इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सांसें फूलने लगीं। इसके बावजूद विवेक दौड़ने की कोशिश करता रहा। फिर अचानक विवेक ग्राउंड पर गिर गया। इसके बाद वह नहीं उठा। पूर्व प्रधान बिजेंद्र कुमार ने बताया- विवेक पढ़ाई में होनहार था। पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। उसके पिता बालेंद्र किसान हैं, जबकि मां घर का काम संभालती हैं। विवेक दो भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। विवेक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बाद में शव गांव पुरमाफी पहुंचाया गया, जहां गमगीन माहौल में शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि पुरमाफी निवासी विवेक के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने और तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। ------------------------------- यह खबर भी पढ़िए दिव्या-मित्तल ने जिस स्कूल का मुद्दा उठाया, उसका काम रुका, मिर्जापुर में गांव वाले भी नाराज हुए मिर्जापुर में पूर्व IAS दिव्या मित्तल की परमिशन से बन रहे स्कूल के निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। वन विभाग ने इस जमीन पर दावा करते हुए 4 अक्टूबर की दोपहर को काम रुकवा दिया। लहुरियादह गांव में बन रहे स्कूल का काम रोके जाने से गांववाले नाराज हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CISF जवान की हत्या कर फेंकी गई लाश:तिरंगे में लिपटा शव आया, पत्नी चीखकर बोली- बेटी से बात करना चाहते थे
    Next Article
    इकाना में टीम इंडिया की जीत पर फैंस खुश:बोले- वैभव सूर्यवंशी के साथ अन्याय हुआ; हमको पानी मिली कोल्ड ड्रिंक दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment