Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इटावा में रूट डायवर्जन लागू:14 और 15 मार्च को सुबह 6 से रात 8 बजे तक रहेगा प्रभावी

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा में उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के आयोजन को देखते हुए शहर में 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा। बस स्टैंड से चौधरी पेट्रोल पंप की ओर बसों की आवाजाही पर रोक निर्धारित व्यवस्था के अनुसार इटावा रोडवेज बस स्टैंड से फर्रुखाबाद और मैनपुरी जाने वाली बसों को छोड़कर अन्य कोई भी रोडवेज बस चौधरी पेट्रोल पंप की ओर नहीं जा सकेगी। इन बसों को बस स्टैंड से पक्का बाग होते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति न बने। आगरा और मैनपुरी की ओर से आने वाली बसों के लिए बदला मार्ग आगरा या मैनपुरी की ओर से इटावा रोडवेज बस स्टैंड आने वाली बसों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। ऐसी बसों को आईटीआई चौराहा और एसएसपी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, ताकि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेफ स्कूल में डिजिटल भुगतान जागरूकता कार्यक्रम:RBI ने 'सुरक्षित डिजिटल भुगतान' थीम पर किया आयोजन
    Next Article
    दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:फर्रुखाबाद के कायमगंज में पीछा करने पर लुटेरे गिरे, एक पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment