Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेफ स्कूल में डिजिटल भुगतान जागरूकता कार्यक्रम:RBI ने 'सुरक्षित डिजिटल भुगतान' थीम पर किया आयोजन

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 'हर पेमेंट डिजिटल अभियान' के तहत डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कानपुर के डेफ एंड एनविजन स्कूल में 'सुरक्षित डिजिटल भुगतान' थीम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 9 से 15 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना है। इस वर्ष के जागरूकता सप्ताह की थीम 'सुरक्षित डिजिटल भुगतान' है, जिसमें 'थोड़ा ध्यान से' संदेश पर विशेष जोर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान, वक्ताओं ने सुरक्षित डिजिटल भुगतान के महत्व और डिजिटल भुगतान प्रणाली का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग आचरण के संबंध में 'क्या करें और क्या न करें' के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि भुगतान प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने या पिन डालने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को अपना ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। उन्हें 'बहुत अच्छे लगने वाले' ऑफ़र के झांसे में न आने और किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले राशि तथा प्राप्तकर्ता का नाम हमेशा जांचने के लिए भी सूचित किया गया। आम जनता से अनुरोध किया गया कि वे 'डिजिटल गिरफ्तारी' की धमकियों से सावधान रहें। कानून में 'डिजिटल गिरफ्तारी' जैसा कोई प्रावधान नहीं है; यह पैसे ऐंठने का एक घोटाला है। इस अवसर पर डेफ एंड एनविजन स्कूल की प्रधानाचार्य भावना मिश्रा, श्यामा मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर शिव शरण मिश्रा और डायरेक्टर ऑपरेशन्स सृजन मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रेडिट स्कोर और पर्सनल फाइनेंस की क्लास:CSJMU में BBA छात्रों ने सीखे वित्तीय गुरुमंत्र, एक्सपर्ट बोले- 'जिम्मेदार उधार' ही तरक्की की चाबी
    Next Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इटावा में रूट डायवर्जन लागू:14 और 15 मार्च को सुबह 6 से रात 8 बजे तक रहेगा प्रभावी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment