Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर सपा विधायक नाराज:जै किशन साहू बोले- ब्राह्मण समाज का अपमान; राजभर पर भी साधा निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर गाजीपुर सदर से सपा विधायक जै किशन साहू ने आपत्ति जताई है। परीक्षा में "अवसर के अनुसार बदल जाने वाला" वाक्यांश के विकल्पों में "पंडित" शब्द दिए जाने पर ब्राह्मण समाज ने नाराजगी व्यक्त की है। विधायक जै किशन साहू ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि "पंडित" शब्द पारंपरिक रूप से विद्वान और सम्मानित व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इसे अवसरवादी अर्थ से जोड़ना पूरी तरह अपमानजनक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंडित शब्द पर्चों और चर्चाओं में तो रहेगा, लेकिन परीक्षा के सवाल में इस तरह पेश करना उचित नहीं है। विधायक ने आगे कहा कि इस तरह के प्रश्न समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उनका मानना है कि परीक्षा तैयार करने वालों को ऐसे संवेदनशील शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि भर्ती परीक्षाओं में ऐसे विकल्पों से अनावश्यक विवाद पैदा होते हैं और समाज के एक वर्ग को आहत महसूस होता है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने की मांग की है। वहीं, विधायक जै किशन साहू ने गैस सिलेंडर की कीमत और उपलब्धता को लेकर भी सरकार और मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कई मंत्री और नेता यह दावा कर रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग गैस के लिए परेशान हो रहे हैं। राजभर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कहीं गैस की कमी नहीं है तो लोग सीधे ओमप्रकाश राजभर के घर जाकर गैस ले लें, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि उनके यहां ही गैस बंट रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा एटा जिला-कार्यकारिणी घोषित, प्रमोद गुप्ता को मिली नई टीम:20 पदाधिकारी और 69 सदस्य शामिल, पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य
    Next Article
    कानपुर में एक दर्जन इलाकों मे बिजली का शटडाउन:केस्को मरम्मत और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कराएगा कार्य, 2 से 3 घंटे अलग-अलग समय पर रहेगी कटौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment