Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई! भारत-म्यांमा सीमा के पास 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    3 hours from now

    1

    0

    मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये उग्रवादी पीआरईपीएके (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक, केवाईकेएल (कांगलेई यावोल कन्ना लूप) और ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) से जुड़े हैं। ये गिरफ्तारियां रविवार को मोरेह पुलिस थाना क्षेत्र से की गईं।इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Kabul में कयामत, अस्पताल पर हवाई हमले से 400 मौतें, Taliban का बदला और भी भयावह होगा! वहीं, एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने जिले के बोलजांग पहाड़ी क्षेत्र से विस्फोटक और छोटे हथियार बरामद किए। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में आठ आईईडी, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल की मैगजीन, एक मोर्टार, दो रेडियो सेट और नौ कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि बरामद की गई आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।इसे भी पढ़ें: UP Municipal Corporation | योगी सरकार ने 17 नगर निगमों में मनोनीत किए 170 पार्षद, निकायों में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी सीमा सुरक्षा पर बढ़ा पहराभारत-म्यांमा सीमा पर हाल के दिनों में बढ़ी हलचल को देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। उग्रवादियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी को सुरक्षा तंत्र की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में संभावित हिंसक गतिविधियों को टालने में मदद मिली है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका और इजरायल के हमले में ऐसे बची मुज्तबा खामेनेई की जान, लीक हुए ऑडियो में खुला राज
    Next Article
    UP Municipal Corporation | योगी सरकार ने 17 नगर निगमों में मनोनीत किए 170 पार्षद, निकायों में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment