Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP Municipal Corporation | योगी सरकार ने 17 नगर निगमों में मनोनीत किए 170 पार्षद, निकायों में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी स्थानीय निकायों के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती प्रदान करते हुए पार्षदों के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को शासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों सहित नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में नए सदस्यों को नामित किया गया है। शासन से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्‍य के प्रत्‍येक नगर निगमों में 10-10 पार्षद मनोनीत किये गये हैं। इस तरह नगर निगमों में कुल 170 पार्षद मनोनीत किये गये हैं। राज्य के नगर निगमों में मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, कानपुर, झांसी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में 10-10 पार्षदों को मनोनीत किया गया है। राज्य में करीब 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं, जिनमें भी सदस्यों को नामित किया गया है।इसे भी पढ़ें: Kerala Assembly Elections | केरल फतह के लिए BJP का 'क्रिश्चियन कार्ड'! पहली लिस्ट में 4 दिग्गजों को टिकट, सेंट्रल केरल में सेंधमारी की तैयारी  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के अध्‍यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में मनोनीत सभी पार्षदों को हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब राष्ट्रसेवा के संकल्प और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘हम सभी मिलकर संगठन को नयी ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को और सशक्त बनाएंगे।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश एक परिवार के रूप में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। आप सभी को इस नए दायित्व के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।’’इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस सुनामी! रिलीज से पहले ही कमाए 123 करोड़, रणवीर सिंह की फिल्म रचेगी इतिहास  उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में मनोनीत समस्त पार्षदों को हार्दिक बधाई तथा सफल व उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं!’’ मौर्य ने पोस्‍ट में कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई! भारत-म्यांमा सीमा के पास 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
    Next Article
    'अब पाकिस्तान को उनकी ही भाषा में देंगे जवाब', काबुल हमले के बाद तालिबान की खुली चेतावनी, विनाश करेंगे पाकिस्तान का!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment