Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ाया 'मुन्ना भाई', गिरफ्तार:सोनभद्र के अभ्यर्थी की जगह फिरोजाबाद का साल्वर देने पहुंचा था एग्जाम

    2 hours ago

    1

    0

    पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन वाराणसी में सनातन धर्म इंटर कालेज में मुन्ना भाई गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सलवार फिरोजाबाद का है और वह सोनभद्र के युवक के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। परीक्षा केंद्र पर आवश्यक जांच के बाद परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आये मेल के जरिए उसकी जांच की गई। जिसपर उसका आधार बायोमैट्रिक फेल हो गया। कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने साल्वर होने की बात कुबूल ली। वाराणसी पुलिस उस हिरासत में लेकर लक्सा थाने पहुंची जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। फिलहाल पुलिस ने उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर अन्य की तलाश जारी कर दी है। आज उसे जेल भेजा जाएगा। बायोमैट्रिक की कार्रवाई के बाद बैठा था परीक्षा में जांच अधिकारी एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया- नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में जल पुलिस प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय परीक्षा प्रभारी की ड्यूटी पर तैनात थे। यहां पुलिस भर्ती की परीक्षा प्रथम पाली में शुरू हुई तो सब अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा रूम में भेजा गया। इसी दौरान प्रथम पाली परीक्षा के दौरान पवन कुमार नामक परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने के लिए आया था। उक्त व्यक्ति के बायोमेट्रिक की कार्रवाई होने के बाद परीक्षा में बैठाया गया था। परीक्षा के बीच मिली सूचना एसीपी ने बताया - परीक्षा के बीच में ही सेंटर पर मेल द्वारा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सूचना दी की परीक्षा केन्द्र कोड 85037 परीक्षा केन्द्र सनातन धर्म इण्टर कालेज नई सड़क वाराणसीमें अनुक्रमांक संख्या 85037XXXXX पवन कुमार नामक परीक्षार्थी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परीक्षार्थी का ई-केवाईसी नहीं हो पाई है इससे पूछताछ कर लीजिए। इस सूचना पर केन्द्र के बायोमेट्रिक टीम द्वारा ई-केवाईसी का प्रयास किया गया पर उसका आधार कार्ड लाक था। खोलने को बोला गया तो आना कानी करने लगा। फेक आधार कार्ड से मिली थी इंट्री एसीपी ने बताया - पवन कुमार नामक परीक्षार्थी से पूछताछ किया गया और आधार कार्ड जो परीक्षा केन्द्र में दिया गया था उसका ई-केवाईसी के से पता चला की उसके मूल आधार कार्ड में विमलेश कुमार पुत्र अशोक कुमार पता फतेहपुर नासिरपुर पोस्ट गढसन जिला फिरोजाबाद पाया गया जबकि परीक्षा के दौरान दिखाए गए आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में पवन कुमार पुत्र रनवीर सिंह पता कटोली झारोकला सोनभद्र पाया गया। इसपर उसे परीक्षा रूम से बहार लाकर पूछताछ की गयी। सोनभद्र के युवक के स्थान पर दे रहा था परीक्षा एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया - जांच में यह बात सामने आयी की फिरोजाबाद का विमलेश कुमार सोनभद्र के पवन कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। जिसमें उसने फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल किया था। ऐसे में उसे हिरासत में लेकर निरीक्षक राजकिशोर पांडेय लक्सा थाने लाये और बीएनएस की धारा 318, 319(1), 336, 338, 340, 61(2) और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 की धारा 4 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूनियर डॉक्टर कोमा में, विरोध में उतरे साथी:आईएमएस निदेशक के कार्यालय पर किया विरोध, कुलपति ने ICU में जाना डॉ सत्या का हाल
    Next Article
    भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज से:कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने और विकसित भारत के लिए कार्ययोजना पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment