Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज से:कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने और विकसित भारत के लिए कार्ययोजना पर चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 16 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग सोमवार से शुरू हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के तहत यह कार्यक्रम राम जानकी महाविद्यालय, बैरी सवाई में 16 और 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इनमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया एवं नमो ऐप का उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बूथ प्रबंधन, 'मन की बात', पार्टी का इतिहास, विकास और वैचारिक अधिष्ठान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करना है। रनिया विधानसभा क्षेत्र के इस प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक बबलू शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान सहित राजेश तिवारी, मदन पांडेय, श्याम सिंह सिसोदिया, राजेश सचान, मनोज शुक्ला, बंसलाल कटियार, मलखान सिंह चौहान, रागिनी भदौरिया, जितेंद्र त्रिपाठी (जीतू), सौरभ मिश्रा, बालजी शुक्ला और अनिरुद्ध सिंह प्रशिक्षण देंगे। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया कि रनिया विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि प्रवास की भी व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण में केवल पंजीकृत और अपेक्षित श्रेणी के प्रतिभागियों को ही शामिल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ाया 'मुन्ना भाई', गिरफ्तार:सोनभद्र के अभ्यर्थी की जगह फिरोजाबाद का साल्वर देने पहुंचा था एग्जाम
    Next Article
    बिजनौर में देर रात तेज बारिश, हवा से बदला मौसम:गेहूं की फसल को नुकसान, गन्ने की बुवाई प्रभावित, पेड़ गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment