Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुुलिस भर्ती परीक्षा:कानपुर में केन्द्रों पर थ्री लेयर चेकिंग के बाद इंट्री, डीसीपी ने किया निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रशासन अलर्ट रहा। थ्री लेयर चेकिंग के बाद केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केन्द्रों पर दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों की लम्बी कतार दिखी। पुलिस चेकिंग के बाद आंखो की रेटीना चेकिंग के बाद इंट्री दी गई। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा के लये तैनात रही तो वहीं पुलिस अधिकारी भी निरीक्षण के लिये पहुंचे। सेंट्रल जोन में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। वहीं साउथ जोन में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मार्च में सभी रविवार को खुले रहेंगे आधार केंद्र:प्रयागराज रीजन में आधार ट्रांजैक्शन में 16 प्रतिशत गिरावट को देखते हुए लिया गया निर्णय
    Next Article
    लखनऊ में ट्रेन की टक्कर से मजदूर की मौत:पटरी के पास मिला शव; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment