Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्च में सभी रविवार को खुले रहेंगे आधार केंद्र:प्रयागराज रीजन में आधार ट्रांजैक्शन में 16 प्रतिशत गिरावट को देखते हुए लिया गया निर्णय

    2 hours ago

    1

    0

    पोस्टल डिपार्टमेंट के प्रयागराज रीजन में आधार सेवाओं में आई गिरावट को देखते हुए डाक विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रयागराज रीजन के सभी आधार केंद्र अब 15 मार्च समेत महीने के तीनों रविवार को भी खुले रहेंगे। यह निर्णय मौजूदा वित्तीय वर्ष में आधार ट्रांजैक्शन में आई कमी को पूरा करने के लिए लिया गया है। पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, प्रयागराज रीजन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 मार्च, 22 मार्च और 29 मार्च 2026 (रविवार) को सभी डिवीजनों के आधार केंद्र खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह आधार से जुड़े कार्य किए जाएंगे। 16% घटीं आधार ट्रांजैक्शन दरअसल, विभागीय समीक्षा में पाया गया कि डाक विभाग के प्रयागराज रीजन में वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी तक आधार ट्रांजैक्शन में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत की कमी आई है। प्रयागराज डिवीजन में 25% की गिरावट मिर्जापुर डिवीजन में 27% की गिरावट प्रतापगढ़ डिवीजन में 17% की गिरावट सुल्तानपुर डिवीजन में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई पिछले वर्ष अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 6,84,605 आधार ट्रांजैक्शन हुए थे, जबकि इस वर्ष अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक यह संख्या 5,75,078 रही। यानी कुल 1,09,527 ट्रांजैक्शन कम हुए हैं। क्या होता है एवरेज आधार ट्रांजैक्शन पोस्ट ऑफिस के आधार केंद्रों में “एवरेज आधार ट्रांजैक्शन” का मतलब होता है कि एक दिन में आधार से जुड़े औसतन कितने काम हुए। यह डेटा Unique Identification Authority of India (UIDAI) के सिस्टम में रिकॉर्ड होता है। इन ट्रांजैक्शन में नया आधार बनाना, नाम/पता/मोबाइल अपडेट करना, बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों का आधार बनाना और e-KYC ऑथेंटिकेशन जैसी सेवाएं शामिल होती हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश इस संबंध में प्रयागराज रीजन के पोस्टमास्टर जनरल की ओर से सभी सीनियर सुपरिंटेंडेंट और सुपरिंटेंडेंट पोस्टल ऑफिसर्स को आदेश जारी किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। प्रयागराज डिवीजन के प्रवर डाक अधीक्षक सुशील तिवारी ने बताया कि रीजनल ऑफिस से आदेश प्राप्त हुआ और इस क्रम में संडे को भी आधार सेवा केंद्र खोला गया है। 22 और 29 मार्च को भी यह खुले रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रधान पति को गोली मारने वाले की तलाश जारी:पुलिस की शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश; 25 हजार का इनाम है घोषित
    Next Article
    पुुलिस भर्ती परीक्षा:कानपुर में केन्द्रों पर थ्री लेयर चेकिंग के बाद इंट्री, डीसीपी ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment