Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस बोली-सोनिया 1980 में वोटर थीं, नागरिकता 1983 में मिली:गृह मंत्रालय ने पुष्टि की, सिटिजनशिप विवाद पर दिल्ली कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल

    8 hours ago

    1

    0

    सोनिया गांधी की नागरिकता विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। पुलिस ने बताया कि 1980 में सोनिया गांधी भारतीय नागरिक नहीं थीं, इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था। उन्हें 1983 में भारतीय नागरिकता मिली थी। पुलिस के मुताबिक, इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट और गृह मंत्रालय से की गई है। अदालत ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने तुगलक रोड थाने के एसएचओ को भी तलब किया है। सितंबर में कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट का फैसला पलटा था दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सितंबर में सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर्स केस में मजिस्ट्रेट कोर्ट का एक साल पुराना फैसला पलट दिया था। दरअसल 11 सितंबर 2025 को मजिस्ट्रेट ने सोनिया के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के चलते FIR दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था। याचिका एडवोकेट विकास त्रिपाठी ने दाखिल की थी। आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जबकि उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी। शिकायत में कहा गया कि उनका नाम 1982 में मतदाता सूची से हटा दिया गया था और 1983 में दोबारा शामिल किया गया। आरोप था कि यह दोबारा दर्ज किया जाना भी 30 अप्रैल 1983 को नागरिकता हासिल करने से पहले हुआ था। भारतीय नागरिकता कैसे मिलती है? जन्म से: जन्म की तारीख और माता-पिता की नागरिकता के आधार पर नियम लागू होते हैं। वंश से: विदेश में जन्मे व्यक्ति को माता-पिता में से किसी एक के भारतीय नागरिक होने पर नागरिकता मिल सकती है। पंजीकरण से: भारतीय मूल के लोग या भारतीय नागरिक से विवाह करने वाले पात्र विदेशी, निर्धारित शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्र के भारत में शामिल होने से: किसी नए क्षेत्र के भारत में शामिल होने पर वहां के लोगों को केंद्र सरकार की अधिसूचना के तहत नागरिकता मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आतंकी ने वडोदरा वायुसेना स्टेशन की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं:घर से AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस मिले; पाकिस्तान के जैश हैंडलर के संपर्क में था
    Next Article
    पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले- AI से बोरिंग काम करवाइए:लेकिन फैसला लिखने और उस पर दस्तखत का काम जज ही करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment