Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस चौकी में ASI-होमगार्ड जवान की गोली लगने से मौत:गुरदासपुर में कुर्सी-रजाई के भीतर मिली लाशें, PAK बॉर्डर के पास वारदात से BSF भी अलर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    गुरदासपुर में पंजाब पुलिस की चौकी में 2 मुलाजिमों की गोली लगने से मौत हो गई। एक की डेडबॉडी कुर्सी पर तो दूसरे की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। मौत का पता तब चला, जब चौकी में किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। मरने वालों में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शामिल हैं। जिस आदियां पुलिस चौकी में इनकी लाश मिली, वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। उनकी मौत करीब रात 1 बजे होने का शक जताया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के बाद वहां से करीब 4 खोल मिले। दोनों को गोली किसने और क्यों मारी, इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव के सरपंच से दोनों की मौत के बारे में पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स वहां पहुंची। जिसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं PAK बॉर्डर से नजदीक की चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर BSF की अलर्ट पर है। BSF के DIG एके विरदी ने चौकी पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी ली। गुरदासपुर के SSP आदित्य ने बताया कि इन दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था। ऑन ड्यूटी ही उनकी गोली लगने से मौत हुई है। सरपंच ने वारदात को लेकर क्या बताया… ASI की बेटी 2 महीने पहले विदेश गई जानकारी के अनुसार, ASI गुरनाम सिंह गुरदासपुर में दीनानगर के गांव गादरी के रहने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। इनमें से एक बेटी करीब 2 महीने पहले ही विदेश गई है। जबकि एक बेटी और बेटा यहीं पर पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। 2 मुलाजिमों की मौत पर SSP ने क्या कहा गुरदासपुर के SSP आदित्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। पुलिस चौकी पर तैनात 2 पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत हुई है। उनको गोली किसने मारी, अभी तक इसका कुछ पता नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि दोनों जवान मृतक हालत में चौकी के कमरे में मिले थे। फॉरेंसिक टीमें मैके पर जांच कर रही हैं। उनसे जब पूछा गया कि इस मामले में आतंकी हमले या गैंगस्टरों के कत्ल करने से भी जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर ली है। हमारी तकनीकी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दोनों मुलाजिम इंडियन रिजर्व बटालियन के थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात के पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी:ईरान के 4 नागरिक गिरफ्तार, बोट में छिपाकर रखी गई 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त
    Next Article
    लड्डू होली के साथ रंगोत्सव का नया चरण:मंदिरों से निकलकर ब्रज की गलियों में होली उत्सव 24 से, बरसाना में लट्ठमार होली 25 को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment