Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने लिया 7वां फेरा:उल्टे फेरे की बात कह लड़की ने सामान फेंका, लड़का बोला- लड़की का दिमाग ठीक नहीं

    12 hours ago

    1

    0

    औरैया में शनिवार सुबह शादी में फेरों को लेकर विवाद हो गया। छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ने फेरे उल्टे होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सामान फेंक दिया। दूल्हे ने दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाया। समझाने के बाद दूल्हा और दुल्हन शादी के लिए तैयार हुए। दूल्हे की उल्टे फेरे होने का शक दूर किया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में 7वां फेरा संपन्न कराया गया। मामला दिबियापुर कस्बे का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, फफूंद के काजीपुर गांव निवासी नरेश चंद्र के बेटे पंकज की शादी दिबियापुर के संजय नगर निवासी सुनील कुमार की बेटी ईशा से 11 दिसंबर को ककोर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई थी। शादी के बाद परिवार वालों ने फैसला लिया कि रिश्तेदारों और सहयोगियों के लिए प्रीतिभोज आयोजित करेंगे। इसमें विधिवत शादी की रस्में पूरी कराई जाएंगी। इसके लिए 27 फरवरी की तारीख तय की गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार रात प्रीतिभोज के बाद जयमाल हुआ। शनिवार सुबह जब फेरे शुरू हुए, तो 6 फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ईशा अचानक गुस्सा हो गई। कहने लगी, फेरे उल्टे कराए जा रहे हैं। वह चिल्लाने लगी। गुस्से में उसने पास में रखा सामान भी फेंकना शुरू कर दिया। किसी तरह लोगों ने उसे रोका और शांत कराया। दुल्हन मानसिक रूप से ठीक नहीं है दुल्हन का यह व्यवहार देखकर दूल्हे पंकज ने कहा- दुल्हन मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। रिश्तेदारों और लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। समझाने पर मान गए दूल्हा और दुल्हन इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिबियापुर कोतवाली से उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, रामू मौर्य और अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। दूल्हे पंकज से बात की। उसे समझाया। कहा, रिश्ता ऐसे खत्म नहीं किए जाते। पूरी बात को समझिए। सब सही होगा। दुल्हन और उसके घर वालों से भी बात की। दुल्हन की शंका दूर की। समझाया गया कि फेरे सही लिए गए हैं। हंसी-खुशी दुल्हन की हो गई विदाई पुलिस के काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन ने 7वां फेरा लिया। फेरे पूरे होते ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया- अब स्थिति सामान्य है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। गलतफहमी हुई थी, इसे दूर कर दिया गया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, धक्का दिया, चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, इंस्पेक्टर देखते रहे चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने दबंग ऑन ड्यूटी दरोगा को कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थाने में बुलाओगे। बैठाकर रखोगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार पर हमला, नाली में सिर डुबोकर मारने की कोशिश:हरदोई में वीडियो वायरल, छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने बरपार में समझा ग्रामीण उद्यमिता मॉडल:अमेरिका और भारत के विधि विद्यार्थियों ने जागृति उद्यम केंद्र का दौरा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment