Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस के सामने दूल्हा-दुल्हन ने लिया 7वां फेरा:औरैया में उल्टे फेरे की बात कह लड़की ने सामान फेंका, लड़का बोला- इसका दिमाग ठीक नहीं

    12 hours ago

    1

    0

    औरैया में शनिवार सुबह शादी में फेरों को लेकर झगड़ा हो गया। 6 फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ने फेरे उल्टे होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसने आसपास रखा सामान उठाकर फेंक दिया। इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने कहा कि दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। पुलिस के काफी समझाने के बाद दूल्हा और दुल्हन शादी के लिए तैयार हुए। फिर उल्टे फेरे होने का शक दूर कर पुलिस की मौजूदगी में 7वां फेरा संपन्न कराया गया। मामला दिबियापुर कस्बे का है। अब जानिए पूरा मामला… फफूंद के काजीपुर गांव में नरेश चंद्र रहते हैं। उनके बेटे पंकज की शादी दिबियापुर के संजय नगर में रहने वाले सुनील कुमार की बेटी ईशा से 11 दिसंबर को ककोर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई थी। शादी के बाद परिवार वालों ने फैसला लिया कि एक बार फिर से शादी की रस्में पूरी कराई जाएंगी। रिश्तेदारों और मित्रों के लिए प्रीतिभोज होगा। इसके लिए 27 फरवरी की तारीख तय की गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार रात जयमाल हुआ। शनिवार सुबह जब फेरे शुरू हुए, तो 6 फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ईशा अचानक गुस्सा हो गई। कहने लगी कि फेरे उल्टे कराए जा रहे हैं। वह चिल्लाने लगी। गुस्से में उसने पास में रखा सामान भी फेंकना शुरू कर दिया। किसी तरह लोगों ने उसे रोका और शांत कराया। दूल्हा बोला- दुल्हन मानसिक रूप से ठीक नहीं दुल्हन ईशा का यह व्यवहार देखकर दूल्हा पंकज नाराज हो गया। उसने कहा- दुल्हन मानसिक रूप से ठीक नहीं है। मैं इससे शादी नहीं करूंगा। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। रिश्तेदारों और लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस के समझाने पर माने दूल्हा-दुल्हन इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर दिबियापुर कोतवाली से उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, रामू मौर्य और अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। दूल्हे पंकज से बात की, उसे समझाया। कहा कि रिश्ते ऐसे खत्म नहीं किए जाते। पूरी बात को समझिए। सब सही होगा। इसके बाद दरोगा और पुलिसवालों ने दुल्हन और उसके घरवालों से भी बात की। दुल्हन की शंका दूर की। समझाया गया कि फेरे सही लिए गए हैं। हंसी-खुशी दुल्हन की विदाई हुई पुलिस के काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष शादी करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन ने 7वां फेरा लिया। फेरे पूरे होते ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया- अब स्थिति सामान्य है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। गलतफहमी हुई थी, इसे दूर कर दिया गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, धक्का दिया, चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, इंस्पेक्टर देखते रहे चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने दबंग ऑन ड्यूटी दरोगा को कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थाने में बुलाओगे। बैठाकर रखोगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के ताकतवर IAS संजय प्रसाद केंद्र में जाएंगे:योगी के भरोसेमंद अफसर; आलोक कुमार समेत 6 IAS प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे
    Next Article
    गोरखपुर में 12 वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:भाई ने शादी के लिए मांगी थी फोटो, टेंशन में उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment