Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट युवक ने खाया जहर:एटा में ठेला हटाने और FIR दर्ज होने से था परेशान, मां ने थाने में काटा हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एक 20 वर्षीय युवक ने विषाक्त खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक कुलदीप स्वयं सहित अपने परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और जाम लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने से परेशान था। इसके अतिरिक्त, कलेक्ट्रेट के बाहर नगर पालिका प्रशासन द्वारा उसकी शिकंजी का ठेला हटाए जाने से भी वह क्षुब्ध था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। यह घटना गुरुवार देर शाम की है। कुलदीप अपना शिकंजी का ठेला लेकर घर की ओर जा रहा था और उसकी मां बाजार से लौट रही थी। रास्ते में ठेला लगाने को लेकर अम्बेडनगर निवासी अजय सिंह पुत्र विजय के परिजनों और कुलदीप पुत्र अनिल के परिजनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली नगर ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया। इस घटना के बाद कुलदीप की मां, भाई और बहन सहित परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा भी किया था। पुलिस का कहना है कि युवक दबाव बनाकर मुकदमा लिखवाना चाहता है। कोतवाली नगर के बाहर जाम लगाया गया और हंगामा किया गया इस दौरान कुलदीप के भाई ने अपने दो भाइयों को पुलिस द्वारा पकड़ कर पीटे जाने का गम्भीर आरोप लगाया गया था।हालांकि समझाने बुझाने के बाद हंगामा काट रहा पक्ष शांत हो गया ।शनिवार को युवक और उसके परिजन अपने और परिवार के लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर थाने पहुंचे और स्वयं द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर रिपोर्ट पुलिस द्वारा दर्ज न किए जाने से नाराज होकर आक्रोशित हो गए युवक की मां ने थाने में हंगामा काटा और थाने के सामने सड़क पर लेट गई ।ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और महिला को हिरासत में लिया इसी बीच युवक कुलदीप ने विषाक्त खा लिया जिसके बाद हड़कंप मच गया सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी सिटी कृतिका सिंह एटा मेडिकल कॉलेज पहुंची उन्होंने परिजनों को समझाया बुझाया और जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए इस दौरान युवक के परिजन अपनी ओर से एफ आई आर दर्ज करवाने की जिद पर अड़े रहे।हालांकि युवक अब खतरे से बाहर है। पुलिस की कार्यवाही पर सवाल शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस ने चौकी सिविल लाइन में तैनात दरोगा राजकुमार की लिखित शिकायत के आधार पर अनिल पुत्र मदनलाल,कुलदीप पुत्र अनिल,रेखा पत्नी अनिल,मयंक पुत्र अनिल,खुशबू पुत्री अनिल के विरुद्ध सड़क पर जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफ आई दर्ज कर ली।दरोगा का आरोप था कि मारपीट की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जांच कर दोनों पक्षों को थाने लाया गया जहां मयंक ने अपना सिर दीवार में मार लिया और स्वयं को घायल कर किया इसी बीच ,मयंक और उसकी मां बहन पिता ने जाम लगाया समझाने बुझाने पर पुलिस कर्मियों के साथ भी गाली गलौज की सरकारी कार्य में बाधा डाली ।इन आरोपों में एफ आई आर दर्ज करवाई गई। मामले पर युवक कुलदीप निवासी अम्बेडकर नगरने बताया कि तीन पहले मै ई रिक्शा लेकर जा रहा था।मोहल्ले के लोगों ने घेरकर मारा।युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने में पुलिस बालों ने भी मारा ।मैं जब जब दोनों जगह पीट गया आज जब ठेली लगाने गया नगर पालिका बाला आया डी एम साहब और ए डी एम साहब का आदेश है।ठेली शिकंजी हटा लो यहां से नगरपालिका के अधिकारी के पास गए तो उसने कह दिया तुम्हारा ढेला नहीं लगेगा।मैं क्या करता मुझे बहुत मारा गया है लात घूंसो से ।पहले थाने में न्याय नहीं मिला और काम धंधा भी बंद हो गया। मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया दो पक्षों का विवाद हुआ था दोनों पक्षों को थाने लाया गया दूसरे पक्ष के चोट थी मेडिकल परीक्षण करवा कर एफ आई आर दर्ज की गई थी दूसरे पक्ष द्वारा नाजायज दबाव बना कर एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए जाम लगाया गया गया कानूनन एफ आई आर दर्ज करवाई गई।युवक ने विषाक्त खाया है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को:जिला जज ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई, त्वरित होगा मामलों का निस्तारण
    Next Article
    सहेली के बेटे को नहर में धक्कर देकर मार डाला:सहारनपुर में 42 घंटे बाद नहर से मिला किशोर का शव, प्रॉपर्टी के पैसे मांग रही थी आरोपी, सीसीटीवी से खुला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment