Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहेली के बेटे को नहर में धक्कर देकर मार डाला:सहारनपुर में 42 घंटे बाद नहर से मिला किशोर का शव, प्रॉपर्टी के पैसे मांग रही थी आरोपी, सीसीटीवी से खुला राज

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी पुरानी दोस्त से चल रहे विवाद का बदला लेने के लिए उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। घटना के करीब 42 घंटे बाद किशोर का शव बड़ी नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शुक्रवार दोपहर नुमाइश कैंप निवासी अंशुमन (14) अचानक लापता हो गया। वह घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर देर रात सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। शनिवार को पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में अंशुमन एक स्कूटी सवार महिला के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। जांच में महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई, जो परिवार की पुरानी जानकार थी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम जब पूजा के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बाल्टी में रखे भीगे कपड़े मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसी दौरान आरोपी महिला पास की एक दुकान पर नया सिम खरीदते हुए अंशुमन के परिजनों को दिख गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने हत्या की बात कबूल तो की, लेकिन यह नहीं बताया कि उसने किशोर को किस नहर में फेंका है। पुलिस को वह अलग-अलग जगहों थानाभवन, देवबंद, सरसावा और बड़गांव लेकर घूमती रही। कई घंटों की पूछताछ और सख्ती के बाद आखिरकार वह टूट गई और सही जगह की जानकारी दी। देर रात पुलिस आरोपी को लेकर बड़ी नहर पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें अंशुमन का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूजा और मृतक की मां ज्योति के बीच करीब 15 साल पुरानी दोस्ती थी। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके संबंध खराब हो गए थे। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी एक दुकान ज्योति के बड़े बेटे के नाम कर दी थी और बदले में पैसे मिलने थे। लेकिन उसे पैसे नहीं मिले, जिससे वह नाराज थी। पिछले 8-9 महीनों से वह पैसे मांग रही थी, लेकिन विवाद बढ़ता गया और दोनों परिवारों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने बदला लेने की योजना बनाई। शुक्रवार को उसे मौका मिला जब अंशुमन घर से कुछ दूरी पर अकेला मिला। वह उसे बाजार घुमाने के बहाने अपने साथ ले गई और बाद में बड़ी नहर पर ले जाकर धक्का दे दिया। मामले में कुछ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी और मृतक की मां के बीच निजी संबंधों को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी एंगल से जांच जारी है। मृतक के परिजनों ने आरोपी महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बड़े भाई अनुराग का कहना है कि आरोपी ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी और लोगों को ब्लैकमेल करती थी। उनका आरोप है कि विवाद के बाद से आरोपी का घर आना-जाना बंद हो गया था। जिसके बाद उसने परिवार से बदला लेने की सोची और इस घटना को अंजाम दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट युवक ने खाया जहर:एटा में ठेला हटाने और FIR दर्ज होने से था परेशान, मां ने थाने में काटा हंगामा
    Next Article
    उन्नाव में भतीजे की मारपीट से चाचा की मौत:पारिवारिक विवाद में हुआ हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment