Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस लाइन में दमकल से खेली गई होली:अधिकारियों और जवानों ने उत्साह से मनाया पर्व, जमकर हुआ डांस

    2 hours ago

    1

    0

    होली के पर्व पर जालौन के उरई स्थित पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई। रंग, अबीर और गुलाल के साथ-साथ दमकल विभाग की गाड़ियों में भरे रंगीन पानी से भी होली खेली गई। ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गीतों की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर झूमते नजर आए, जिससे पूरे पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दमकल की गाड़ियों से रंगीन पानी की बौछारें की गईं, जिसमें पुलिसकर्मी पूरी तरह रंगों में सराबोर हो गए। फिल्मी गीतों और फाग के माहौल में पुलिसकर्मी नाचते-गाते दिखाई दिए और पूरे जोश के साथ होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी उरई राजीव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव, क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजन पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और अपनत्व को मजबूत करते हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी-खुशी त्योहार मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। रंगों की बौछार, संगीत और आपसी भाईचारे के साथ मनाए गए इस आयोजन ने पुलिसकर्मियों के बीच आपसी तालमेल और सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में होली पर खाली घर से लाखों की चोरी:ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, ससुराल गया था परिवार
    Next Article
    चंदौली एसपी ने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर किया डांस:होली मिलन पर पुलिसकर्मी भोजपुरी की धुन पर लगाए ठुमके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment