Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर घायल:तमंचा, कारतूस, बाइक व 50 नकद बरामद; साथी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में राजगढ़ थाना और एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर मेहंदी हसन को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और 50,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव का निवासी है, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट राजगढ़ थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संतनगर क्षेत्र से गोवंश की खरीद-फरोख्त कर मोटरसाइकिल से सक्तेशगढ़ की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तलेर जंगल सेमरी के पास घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में मेहंदी हसन के बाएं पैर में गोली लगी। उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उसका दूसरा साथी अंधेरे और भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और 50,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मेहंदी हसन के खिलाफ विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय और एसओजी/सर्विलांस टीम के निरीक्षक राजीव कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी मंत्री ने विकास-कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की:2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार अपनाने पर जोर दिया
    Next Article
    मृतकों का निजी संस्थान ने किया अंतिम संस्कार:परिजनों बोले- नहीं मिली सरकारी मदद, मोबाइल और रुपये भी नहीं लौटाए, गोसाईगंज बस हादसे का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment