Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री ने विकास-कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की:2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार अपनाने पर जोर दिया

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को मार्च तक निर्माणाधीन सड़कों का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत 'हर घर नल योजना' की समीक्षा करते हुए, मंत्री ने उन स्थानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जहां बिना अनुमति सड़कें काटी गई हैं और मरम्मत लंबित है। उन्होंने PWD और नगर पंचायत विभाग को संबंधित एजेंसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। जल निगम के अधिशासी अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, विशेषकर आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए ताकि पेयजल संकट न हो। प्रभागीय वनाधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में चिरौंजी और अर्जुन जैसे उपयोगी वृक्षों का व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को वृक्षारोपण की शपथ भी दिलाई। मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए, मंत्री ने 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत बाउंड्री वॉल, शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण और आदर्श बनाने पर विशेष जोर दिया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सोनभद्र जनपद में निर्धारित समयावधि के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीसी मनरेगा को 'जी-राम योजना' का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रमिकों को इस योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। प्रभारी मंत्री ने जोर दिया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित करें, नवाचार अपनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे,जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज राय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी अभिलेखागार में जनगणना के इतिहास पर चर्चा:अभिलेख प्रदर्शनी-संगोष्ठी के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर घायल:तमंचा, कारतूस, बाइक व 50 नकद बरामद; साथी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment