Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में बदमाश का हाफ एनकाउंटर:सिकंदराबाद में पुलिस ने 200 मीटर तक किया पीछा, पैर में मारी गोली; आधा दर्जन मुकदमे दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन 200 दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाश पर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… यह घटना सिकंदराबाद क्षेत्र शनिवार देर रात हुई। जहां पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिकंदराबाद थाना पुलिस टीम ककोड़ रोड स्थित जौली गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह बाइक लेकर जेवर अड्डे की ओर भागने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। करीब 200 दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान सिकंदराबाद कोतवाली के ग्राम जौली निवासी मंगल पुत्र नरेंद्र उर्फ लाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बरामद मोटरसाइकिल को गाजियाबाद जनपद से चोरी करना स्वीकार किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि- आरोपी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ सिकंदराबाद कोतवाली में पहले से ही करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आयुध अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गैस एजेंसियों पर भीड़, पुलिस-लेखपाल तैनात:11 मार्च की बुकिंग पर आज मिल रही गैस, KYC के लिए भी भीड़ उमड़ी
    Next Article
    'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment