Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार:फिरोजाबाद में पुलिस के हाथ को छूती हुई निकली गोली, 24 घंटे में खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महज 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने रविवार रात करीब 11:30 बजे मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य अभियुक्त सोनवीर के पैर में गोली लगी। इस दौरान बदमाश घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी प्रशांत उर्फ भोला को पुलिस ने दबोच लिया। देखिए मुठभेड़ की 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, 1 मार्च की रात राजेश कुमार नामक ऑटो चालक को दो युवकों ने शिकोहाबाद स्टेशन से रपड़ी जाने के लिए बुक किया था। रास्ते में बदमाशों ने चालक को डरा-धमकाकर उसका ऑटो, मोबाइल और नकदी लूट ली थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना पर रपड़ी के जंगलों के पास घेराबंदी की। बदमाशों ने फायरिंग शुरू की पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एचसीपी जितेंद्र राजौरिया के हाथ को छूती हुई निकल गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में मुख्य अभियुक्त सोनवीर उर्फ सोनू निवासी खितौली के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे और उसके साथी प्रशांत उर्फ भोला को दबोच लिया। इनके कब्जे से लूटा गया ऑटो, मोबाइल फोन, 1,000 रुपये नकद और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। ASP ग्रामीण अनुज चौधरी का बयान- पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ है। अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहिद हत्याकांड, पेट में एक गोली लगने से गई जान:सुल्तानपुर में खेत में बकरी जाने पर चचेरे भाई ने दागी गोली, पहले से है रंजिश
    Next Article
    Sonakshi Sinha: होली से पहले जहीर को फिर सूझी शरारत, सोनाक्षी के साथ किया कुछ ऐसा; गुस्से में मारने को दौड़ी एक्ट्रेस - VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment