Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने 48घंटे में डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया:दो गिरफ्तार, 240 लीटर चोरी का डीजल बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जनपद की अनपरा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 240 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे अपनी टीम के साथ औड़ी मोड़ के पास क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुरासिनी दुर्गा मंदिर के आगे रेलवे पुलिया के पास दो व्यक्ति चोरी का डीजल बेचने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर बबूल की झाड़ियों के पास छिपाकर रखे गए छह प्लास्टिक जरिकेन से कुल 240 लीटर चोरी का डीजल, एक लोहे की सरिया और लगभग दो मीटर प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 16/17 मार्च 2026 की रात बिछड़ी धर्मकांटा के पास खड़ी हाईवा वाहनों की टंकियों को तोड़कर डीजल चुराया था। इस संबंध में थाना अनपरा पर बीएनएस में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी का मर्डर करने वाले सनी का कबूलनामा....:बोला-ड्रिंक किए था सर गलती हो गई, रेप के बाद शिकायत करने जा रही थी, इसलिए मारा
    Next Article
    लालानगर टोल प्लाजा पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए नपाई:सांसद डॉ. विनोद बिंद ने नितिन गडकरी से की थी निर्माण की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment