Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी का मर्डर करने वाले सनी का कबूलनामा....:बोला-ड्रिंक किए था सर गलती हो गई, रेप के बाद शिकायत करने जा रही थी, इसलिए मारा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू में ग्यारह वर्षीय मासूम की रेप के बाद हत्या करने वाले तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले घटना के मुख्य आरोपी सनी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जेल जाने से पहले हत्यारोपी सनी पछताते हुए फफक पड़ा… उसने रोते हुए कहा कि उस दिन मैं ड्रिंक किए हुए था सर, नशे में गलती हो गई… मैं उसे मारना नहीं चाहता था, वो घर में शिकायत करने की बात कहने लगी, जिसपर मैने उसका गला दबाकर मार डाला। अब पढ़िए हत्यारोपी सनी का कबूलनामा… सोमवार को मैंने खूब शराब पी थी, शाम लगभग 4 बजे मैने किशोरी को खेतों के पास बकरी चराते देखा, जिसपर मैने उसे 50 रुपए दिए और कहा कि जाकर बिस्कुट और नमकीन ले आओ… मै खंडहर में हूं। कुछ देर बाद किशोरी बिस्कुट नमकीन लेकर आई, तो मैने उसे नशे में दबोच लिया, वो शोर मचाने लगी तो उसका मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद वह खून से लथपथ हो गई थी, वह जोर–जोर से रोने लगी, जिस पर मैं घबरा गया। मैने उसे चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और घर जाकर अपने पापा, मम्मी से शिकायत करने की बात कहने लगी। काफी देर तक समझाने पर भी न मनाने पर मैने उसका गला दबाकर कर मार डाला… फिर 1 घंटे तक मैं लाश के पास ही बैठा रहा। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, अंधेरा होने के बाद किशोरी के शव को मैने खंडहर में छिपा दिया और घटनास्थल से 300 मीटर दूर अपने घर पहुंचा। जहां पिता गणेश और दोनों भाई कमल और आशीष को मैने पूरी बात बताई, कुछ देर के लिए पिता और भाई सन्न रह गए, फिर हमने उसके शव को दफनाने का प्लान बनाया। रात करीब 12 बजे मेरे साथ कमल और आशीष खंडहर गए, वहां से हम लाश को बोरे में भरकर अपने खेत में लाए, और तीन फीट का गड्‌ढा खोदकर उसके शव को दफना दिया था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी कमल और आशीष को माधौपुर से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सनी को पकड़ा गया है। सनी ने बताया है कि किशोरी के साथ सिर्फ उसने ही रेप किया है, हालांकि किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही अधिकांश तथ्य सामने आएंगे। तीनों भाइयों को जेल भेजा जा रहा है, वहीं पूरे मामले में पिता की भी संलिप्तता पाई गई है, उसे भी जल्द जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिन्दू नववर्ष पर पीलीभीत में RSS का पथ संचलन:पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर
    Next Article
    पुलिस ने 48घंटे में डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया:दो गिरफ्तार, 240 लीटर चोरी का डीजल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment