Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने ATM बदलकर कैश निकालने वाले को दौड़ाकर पकड़ा:पनकी में मशीन से छेड़छाड़ करते रंगेहाथ दबोचा, अब पूरे गिरोह की तलाश

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो शातिरों को दबोच लिया। आरोपी एटीएम बूथ में ग्राहकों की मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लेते थे और बाद में खाते से रकम पार कर देते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी कई एटीएम बूथों में इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए शातिरों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। रतनपुर में वायरल वीडियो से खुला मामला बुधवार शाम रतनपुर इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को दौड़ाकर पकड़ते नजर आए। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर एटीएम बूथ में लोगों को झांसा देता था। उसका दूसरा साथी पहले ही कल्याणपुर क्षेत्र से पकड़ा जा चुका था। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और आशंका है कि इनके नेटवर्क में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। डीसीपी वेस्ट बोले- शिकायतों के आधार पर कार्रवाई डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एटीएम बदलकर रकम निकालने की शिकायतें मिल रही थीं। हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों को उठाया गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिनमें से एक को मौके से और दूसरे को रतनपुर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 17 फरवरी को वोटिंग:DAV काॅलेज में मतदान, 21 पद के लिए 94 प्रत्याशी के बीच मुकाबला
    Next Article
    पूजा के फूल-कपड़ों से बना रहीं पर्स-पोटली:कानपुर की निधि कुकरेजा का स्टार्टअप बना मिसाल, अमेरिका-जापान तक डिमांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment