Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पकड़ा:काफी समय से फरार चल रहा था, तलाशी अभियान में पकड़ा गया

    23 hours ago

    1

    0

    कैलिया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह को असूपुरा-पीपरी मार्ग पर सामी बैंक मोड़ के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ 18 फरवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे, तभी आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र विनीश (लगभग 23 वर्ष) निवासी ग्राम सामी, थाना कैलिया के रूप में हुई है। वह थाना कैलिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 13/26, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 127(2), 74, 331(4), 352, 351(2), 78 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 शामिल हैं, में वांछित था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ पूर्व में भी थाना कैलिया में मुकदमा अपराध संख्या 47/19 धारा 323, 452, 504 आईपीसी के तहत दर्ज है, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र और हेड कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार:दूसरे छात्र की जगह दे रहा था एग्जाम, सचल दल ने पकड़ा
    Next Article
    यूपी बोर्ड छात्रों को मिलेगी हाई-सिक्योरिटी मार्कशीट:धूप में चमकेगा लोगो, ओवरराइटिंग या खुरचने पर डिस्टॉर्ट हो जाती है शीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment