Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहीं मिला स्ट्रेचर, कंधे पर बेटी को लेकर पहुंचा पिता:एसएन का है वायरल वीडियो, कॉलेज प्रशासन बोला गलत तरीके से बनाया गया

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को कंधे पर उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है और स्ट्रेचर न मिलने का आरोप लगा रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी वीडियो में वही पिता यह कहते नजर आ रहा है कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल 37 सेकंड के वीडियो में राजस्थान निवासी राजकुमार अपनी बेटी को कंधे पर उठाकर अस्पताल में आते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजकुमार ने बताया कि वह अपनी बेटी का इलाज कराने आए हैं, लेकिन उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में बेटी को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा। वीडियो में यह भी कहा गया है कि उन्हें अस्पताल में कोई मदद नहीं मिली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रिंसिपल बोले गलत तरीके से बनाया वीडियोमेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि संबंधित व्यक्ति धौलपुर के पास स्थित शंकरगढ़ का रहने वाला है और वह पहली बार यहां इलाज के लिए आया था। उसे अस्पताल की व्यवस्था और स्ट्रेचर कहां से मिलता है, इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब वह व्यक्ति अपनी बेटी को लेकर जा रहा था, उसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर दिया। अस्पताल में मरीजों के लिए स्ट्रेचर, वार्ड बॉय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन का जारी वीडियो मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें वही व्यक्ति और उसका परिवार नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि वह पहली बार यहां आए थे और उन्हें अस्पताल की जानकारी नहीं थी। उसने बताया कि उसे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। रैन बसेरा में रुकने की सुविधा मिली, खाना भी मिला और इलाज व दवाइयां भी सही तरीके से दी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन की गला घोंटकर हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार:अपहरण की झूठी कहनी रचा, हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा बरामद
    Next Article
    114 साल पुराने बिसुही पुल का 'हैप्पी डेथ डे':गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत कार्यकर्ताओं ने काटा केक, 13 दिन से विरोध प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment