Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    114 साल पुराने बिसुही पुल का 'हैप्पी डेथ डे':गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत कार्यकर्ताओं ने काटा केक, 13 दिन से विरोध प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने अनोखा प्रदर्शन किया। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर स्थित इस पुल पर संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर 'हैप्पी डेथ डे' मनाया। यह प्रदर्शन का 13वां दिन था। प्रदर्शनकारियों ने पुल के 114 वर्ष पूरे होने पर केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान "हैप्पी डेथ डे टू बिसुही पुल" गाना भी गाया गया, जिसके माध्यम से पुल की जर्जर स्थिति पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि यह प्रदर्शन का 13वां दिन है। उन्होंने दावा किया कि 11,380 से अधिक लोगों ने इस मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं, जबकि 946 लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजे हैं। पांडे ने कहा कि प्रशासन इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिवम पांडे के अनुसार, पुल के 114 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इसका जीवनकाल समाप्त हो गया है। यह पुल कभी भी ढह सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसी खतरे को उजागर करने के लिए 'हैप्पी डेथ डे' मनाकर विरोध दर्ज कराया गया। स्थानीय निवासी और दिव्यांग राम शरण शाहू ने बताया कि उन्हें इस पुल से आने-जाने में घंटों जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुल का जल्द निर्माण कराने की अपील की है। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने भी राष्ट्रीय छात्र पंचायत के प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ, तो वे पुल निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहीं मिला स्ट्रेचर, कंधे पर बेटी को लेकर पहुंचा पिता:एसएन का है वायरल वीडियो, कॉलेज प्रशासन बोला गलत तरीके से बनाया गया
    Next Article
    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध:बीजेपी के पूर्व मंत्री ने सैकड़ों लोगों के साथ फिल्म बैन की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment