Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप शुरू:एसएसपी डॉ. इलामारन और डॉ. प्रगति ने किया शुभारंभ, निखरेगा हुनर

    3 hours ago

    2

    0

    पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में समर कैंप का शुभारंभ किया गया। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों को यादगार और ज्ञानवर्धक बनाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी और वामा सारथी अध्यक्षा डॉ. प्रगति ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।इस अवसर पर वामा सारथी से जुड़ी पदाधिकारीगण और पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। कैंप के उद्घाटन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों के बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना, उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारना और अवकाश के समय का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है। कैंप में बुक फेयर, चित्रकला, नृत्य, संगीत, खेलकूद, योग, व्यक्तित्व विकास, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित कई मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे बच्चे सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर सकेंगे। शुभारंभ अवसर पर एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। उन्होंने उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। वामा सारथी अध्यक्षा डॉ. प्रगति ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। समर कैंप में शामिल बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। अभिभावकों ने वामा सारथी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, साथ ही पुलिस परिवारों के बीच आपसी समन्वय और पारिवारिक माहौल को भी मजबूत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाहन दिलाने के नाम पर 2.25 लाख की ठगी:पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाई पूरी रकम, एनसीआरपी पोर्टल पर की थी शिकायत
    Next Article
    सिरसी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:हैदर क्लब टीम को मिली जीत, हैदर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment