Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन दिलाने के नाम पर 2.25 लाख की ठगी:पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाई पूरी रकम, एनसीआरपी पोर्टल पर की थी शिकायत

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को चुनार पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस ने वाहन दिलाने के नाम पर ठगे गए 2.25 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं। चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर निवासी सिद्धनाथ यादव पुत्र अमरनाथ यादव ने 21 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने वाहन दिलाने का झांसा देकर उनसे मोबाइल के माध्यम से 2,25,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। ठगी का एहसास होने पर सिद्धनाथ यादव ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर शिकायत की। ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनार थाना साइबर सेल ने तुरंत जांच शुरू की। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफर की गई धनराशि को होल्ड करा दिया। इसके बाद साइबर सेल ने पूरी रकम पीड़ित सिद्धनाथ यादव के खाते में वापस करा दी। पैसा वापस मिलने पर सिद्धनाथ यादव ने चुनार साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम ने पीड़ित को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ऑनलाइन भुगतान न करें। ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। चुनार साइबर सेल टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल विनय यादव और कांस्टेबल अरमान अली शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन की कलेक्ट्रेट में बैठक संपन्न:संगठन विस्तार और ब्लॉक प्रभारियों पर हुई चर्चा
    Next Article
    पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप शुरू:एसएसपी डॉ. इलामारन और डॉ. प्रगति ने किया शुभारंभ, निखरेगा हुनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment