Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसभर्ती परीक्षा के लिए 13-15 मार्च तक 3 स्पेशल ट्रेनें:छपरा-प्रयागराज, आजमगढ़-गोरखपुर और गोरखपुर-बलिया रूट पर अभ्यर्थियों को राहत

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 13 से 15 मार्च 2026 तक तीन परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे का कहना है कि इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और सुरक्षित व सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। गाड़ी संख्या 05179 छपरा–प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष ट्रेन 13 और 14 मार्च 2026 को छपरा से शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बलिया से 7:35 बजे, गाजीपुर सिटी से 9:20 बजे, वाराणसी से 11:00 बजे, बनारस से 11:20 बजे और अगले दिन ज्ञानपुर रोड से 12:40 बजे चलकर रात 2:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से छपरा के लिए दो फेरे वापसी में गाड़ी संख्या 05180 प्रयागराज रामबाग–छपरा परीक्षा विशेष ट्रेन 14 मार्च को सुबह 9:45 बजे प्रयागराज रामबाग से चलेगी। यह ज्ञानपुर रोड से 11:15 बजे, बनारस से 1:20 बजे, वाराणसी जंक्शन से 1:40 बजे, गाजीपुर सिटी से 3:01 बजे और बलिया से 4:10 बजे होते हुए शाम 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी ट्रेन का एक और फेरा 15 मार्च को शाम 6:25 बजे प्रयागराज रामबाग से चलेगा। यह ज्ञानपुर रोड से 7:25 बजे, बनारस से 9:05 बजे, वाराणसी जंक्शन से 9:25 बजे, गाजीपुर सिटी से 11:05 बजे और अगले दिन बलिया से 1:15 बजे छूटकर सुबह 3:50 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन आईसीएफ सीबीसी रेक से संचालित होगी। आजमगढ़ से गोरखपुर के बीच मेमू परीक्षा स्पेशल मेमू रेक से संचालित गाड़ी संख्या 05192 आजमगढ़–गोरखपुर परीक्षा विशेष ट्रेन 13, 14 और 15 मार्च को आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे चलेगी। यह मऊ से 2:55 बजे, भटनी से 4:30 बजे और देवरिया सदर से 4:55 बजे होकर शाम 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए रात में वापसी वापसी में गाड़ी संख्या 05191 गोरखपुर–आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 13, 14 और 15 मार्च को रात 8:00 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह देवरिया सदर से 8:58 बजे, भटनी से 9:25 बजे और मऊ से 10:55 बजे होते हुए अगले दिन रात 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। गोरखपुर से बलिया के बीच भी चलेगी विशेष ट्रेन इसके अलावा मेमू रेक से संचालित गाड़ी संख्या 05185 गोरखपुर–बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन भी 13, 14 और 15 मार्च को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 8:30 बजे रवाना होकर देवरिया सदर, भटनी और मऊ होते हुए अगले दिन सुबह 2:30 बजे बलिया पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यूपी पुलिस SI परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोन दिलाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी:एसबीआई शाखा से दिलवाया 5 लाख का लोन, पीड़ित को दिए सिर्फ 70 हजार
    Next Article
    जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न, 7450 छात्र अनुपस्थित:दो पर मुकदमा दर्ज, 18 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment