Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न, 7450 छात्र अनुपस्थित:दो पर मुकदमा दर्ज, 18 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गईं। 23 दिनों तक चली इन परीक्षाओं में कुल 7450 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें हाईस्कूल के 3850 और इंटरमीडिएट के 3600 छात्र शामिल हैं। कड़ी निगरानी के बावजूद दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पाए गए दो परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब विभाग 18 मार्च से कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। जनपद में कुल 54,172 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनके लिए 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाएं 18 फरवरी को शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। एक मामले में 23 फरवरी को नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज घघरिया मछलीशहर में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में एक आरोपित को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। इसी तरह एक अन्य मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन में परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। इसमें छह जोनल, 22 सेक्टर और 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे। इसके अतिरिक्त, छह सचल दस्ते, 206 केंद्र व्यवस्थापक, 206 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 5600 कक्ष निरीक्षक भी ड्यूटी पर थे। राजकीय हाईस्कूल आरा के प्रधानाध्यापक ब्रह्मजीत यादव, जो कंट्रोल रूम के प्रभारी थे, ने अनुपस्थित परीक्षार्थियों के आंकड़े उपलब्ध कराए। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इन परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। जनपद में इसके लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर, बीआरपी इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज और राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसभर्ती परीक्षा के लिए 13-15 मार्च तक 3 स्पेशल ट्रेनें:छपरा-प्रयागराज, आजमगढ़-गोरखपुर और गोरखपुर-बलिया रूट पर अभ्यर्थियों को राहत
    Next Article
    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद आज ललितपुर एक दिवसीय दौरे पर:श्री दिगंबर पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव व मंडलीय सरस महोत्सव में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment