Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसलाइन में होली उत्सवका आयोजन:कानपुर देहात में हर्बल रंगों के साथ मनाया गया त्यौहार

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात पुलिस लाइन में होली के पावन पर्व पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की पत्नियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए हर्बल रंगों का उपयोग किया गया, जो पूरी तरह से प्राकृतिक थे। इन हर्बल रंगों से त्वचा या आँखों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। वामा सारथी संगठन की अध्यक्ष नेहा ने बताया कि इन रंगों का उपयोग शारीरिक नुकसान से बचने और महिलाओं को जागरूक करने का एक तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने भारतीय संस्कृति से जुड़े नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने फाग गीत गाकर पूर्वांचल की परंपराओं को जीवंत किया। अधिकारियों की पत्नियों ने अपने-अपने जिलों के प्रसिद्ध व्यंजन भी बनाए, जिससे उत्सव में पारंपरिक स्वाद का समावेश हुआ। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि पुलिस परिवार भी घर से दूर रहते हुए आम परिवारों की तरह एकजुट होकर त्योहार मनाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूरनपुर मंडी में सब्जी विवाद, AIMIM जिलाध्यक्ष से मारपीट:पीलीभीत में मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत:आगरा-झांसी ट्रैक पर मिला शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment