Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूरनपुर मंडी में सब्जी विवाद, AIMIM जिलाध्यक्ष से मारपीट:पीलीभीत में मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत की पूरनपुर मंडी समिति में रविवार सुबह सब्जी की खरीद-फरोख्त को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष अकील अहमद उर्फ पप्पू लाला के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 10 बजे संसारपुर निवासी माजिद नामक व्यक्ति सब्जी खरीदने मंडी पहुंचा था। उसने मंडी परिसर में स्थित अकील अहमद की दुकान से सब्जी खरीदी। आरोप है कि सब्जी खराब निकलने पर ग्राहक माजिद ने आपत्ति जताई, जिस पर आढ़ती अकील अहमद को आपत्ति हुई। यह मामूली कहासुनी जल्द ही उग्र विवाद में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान AIMIM जिलाध्यक्ष अकील अहमद को भी चोटें आने की बात कही जा रही है। मंडी जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस मारपीट का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलते और गाली-गलौज होती साफ देखी जा सकती है। इस घटना से मंडी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापार भी प्रभावित हुआ। हालांकि, अन्य व्यापारियों और लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद मंडी समिति में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर थानाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यति नरसिंहानंद ने खामनेई के खात्मे पर सराहना की:कहा - भारत की हर मस्जिद में खामनेई बैठा हुआ है
    Next Article
    पुलिसलाइन में होली उत्सवका आयोजन:कानपुर देहात में हर्बल रंगों के साथ मनाया गया त्यौहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment