Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पॉलिटेक्निक छात्र का किडनैपर हिस्ट्रीशीटर निकला:हत्या के प्रयास से लेकर लूट तक के 10 मुकदमे, GRP दरोगा से कर चुका है लूट

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दिनदहाड़े पॉलिटेक्निक छात्र के अपहरण और पिटाई के मामले में गिरफ्तार माजिद धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधी निकला। उसके खिलाफ पहले से ही 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, बलवा, अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह खुलेआम घूम रहा था और इस ताजा वारदात को अंजाम दे बैठा। 2020 में जीआरपी दरोगा से की थी लूट माजिद का आपराधिक इतिहास और भी चौंकाने वाला है। 2020 में उसने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बजहा गांव में जीआरपी के दरोगा शशिकांत मिश्रा को असलहा दिखाकर उनकी बाइक लूट ली थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। रोडरेज के विवाद में हुई थी घटना 8 फरवरी को साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद माजिद और उसके साथियों ने छात्र को सबक सिखाने का प्लान बनाया था। अगले ही दिन उसे अगवा कर 19 किलोमीटर तक कार में घुमाया गया और दो घंटे तक बेरहमी से पीटा गया। दो और आरोपी गिरफ्तार उधर पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों सैफ और उमर को भी दबोच लिया है। दोनों कसारी मसारी के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि उन्हें करेली के बक्शीमोढ़ा से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशान देही पर इस घटना में प्रयुक्त की गई नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली गई है। डीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार जिस युवक की है उसकी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSI अजय गोड़ का शव सरयू नदी में मिला:देवरिया डीएम ने एडीएम भाई को जांच में सहयोग का आश्वासन दिया
    Next Article
    तमसा नदी को बचाने के लिए MLC ने उठाई आवाज:20 शहरी नाले लगातार फैला रहे प्रदूषण, STP बनाकर हो सकता है बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment