Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमसा नदी को बचाने के लिए MLC ने उठाई आवाज:20 शहरी नाले लगातार फैला रहे प्रदूषण, STP बनाकर हो सकता है बचाव

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने सदन में नियम 110 के अन्तर्गत ऐतिहासिक तमसा नदी के जल को दूषित होने से बचाने का विषय प्रस्तुत किया जिस पर सभापति ने इसे सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया। नदियों को स्वच्छ रखने, जो नदियां मृतप्राय हो रही है। उनके पुर्नउत्थान के कार्य में लगातार योगी सरकार लगी है। आजमगढ़ मे तो तमसा नदी में दत्तात्रेय स्थल पर हुए जनसहभागिता और प्रशासन के संयुक्त कार्य की प्रशांसा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम तक में जिक्र किया। लेकिन यही तमसा नदी आजमगढ़ के शहरी इलाके में 20 छोटे बड़े सीवरेज , नालों की वजह से दुषित हो रही है। प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह नदी नही हमारी संस्कृतिक विरासत है। अयोध्या से निकलकर गंगा में समाहित होने वाली इस नदी का जल वर्तमान में दूषित हो रही है। स्थिति यह है कि आजमगढ़ शहर तीन तरफ से तमसा नदी से घिरा हुआ है, पांच लाख से ऊपर आबादी वाले इस शहर में नगर पालिका है। 25 वार्ड है। इन वार्डों से प्रतिदिन लाखों लीटर गंदा पानी नालों के माध्यम से तमसा में गिर रहा है। जिससे तमसा का जल प्रदूषित हो रहा है। STP बनाकर मिलेगी राहत आजमगढ़ शहर में एक एसटीपी बना हुआ है। किन्तु वह एक छोर पर और क्षमता कम होने के कारण जरूरतों को पूरा नही कर पा रहा है। स्थिति यह है कि ऐतिहासिक और पौराणिक इस नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। आवश्यकता है शहर में और एसटीपी बनाकर तमसा नदी के जल को प्रदूषण से बचाने की। लोक महत्व के इस आविलम्बनीय विषय तमसा नदी में गिर रहे छोटे बड़े सीवरेज, नालों को रोके जाने तथा इसके लिए उपयुक्त प्रबंधन किये जाने पर प्रभावी कार्यवाही की मांग करता हूँ। ताकि नदी के जल से दूषित होने से बचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉलिटेक्निक छात्र का किडनैपर हिस्ट्रीशीटर निकला:हत्या के प्रयास से लेकर लूट तक के 10 मुकदमे, GRP दरोगा से कर चुका है लूट
    Next Article
    यूपीयूएमएस सैफई में तिल्ली-पित्ताशय की सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी:एक ही सत्र में दो जटिल ऑपरेशन, 40 वर्षीय महिला को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment