Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलवामा बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि:मऊ में छात्राओं ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    17 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के कोपागंज स्थित बी.एस.एस. महाविद्यालय में शनिवार को पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंशिका रूपी, श्रेया वर्मा, महिमा प्रजापति, पल्लकी, स्नेहलता, टिमा और बब्ली आई ने कविता, गीत और भाषण के जरिए शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया। देखें, 4 तस्वीरें… महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा हमले में देश ने अपने बहादुर सपूतों को खोया था, जिनका बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार राय ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों का साहस और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर सतीश रामजी, मंतु, निश्शु, कमाल, गिरिजाशंकर और अमरजीत सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ। अंत में सभी ने शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमर बलिदान को नमन किया। पूरा महाविद्यालय परिसर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में इसरो की 40 ग्रामीण स्पेस लैब तैयार:पहली लैब का उद्घाटन 16 फरवरी को, इसरो डायरेक्टर नीलेश देसाई करेंगे
    Next Article
    मरीज की मौत के बाद मेडिकल कालेज में हंगामा:शाहजहांपुर में भाई बोला- इंजेक्शन लगाने के लिए 200 रुपये लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment