Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलवामा शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि:बुलंदशहर में बोले- देश पुलवामा हमले के शहीदों को हमेशा याद रखेगा

    13 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कैंडल मार्च के बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश पुलवामा में शहीद हुए जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने शहीदों की शहादत को देश की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने वाला बताया। धर्मेंद्र सिंह ने आगे कहा कि सीमाओं पर डटे रहकर जवान जिस साहस और समर्पण से मातृभूमि की रक्षा करते हैं, वह हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सरकार से शहीद परिवारों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने की मांग की। इस कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा में बंटी सिंह लोधी, सुमित जादौन, राजेश उपाध्याय, ललित गोस्वामी, शिवा शर्मा, कुलदीप कुमार, मनोज शर्मा और ठाकुर सुनील सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद 'भारत माता की जय' के नारों के साथ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई नुमाइश मेले में लंका दहन का मंचन:कलाकारों ने मोहा मन, दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
    Next Article
    भदेश्वर नाथ धाम में निकली शिव बारात:महाशिवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं ने भूत-प्रेतों ने लगाए जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment