Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई नुमाइश मेले में लंका दहन का मंचन:कलाकारों ने मोहा मन, दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

    15 hours ago

    1

    0

    हरदोई के ऐतिहासिक नुमाइश मेले में इन दिनों रामलीला मंचन जारी है। शुक्रवार रात रामलीला मैदान में 'लंका दहन' का सजीव मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। मंचन में हनुमान जी और रावण के बीच संवाद तथा विभीषण के दरबार में आगमन के दृश्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। रामलीला कमेटी के संचालक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि विभीषण की सलाह पर रावण ने हनुमान जी को न मारने का फैसला किया। इसके बजाय, उनकी पूंछ में आग लगा दी गई, जिसके बाद हनुमान जी ने पूरी लंका को भस्म कर दिया। देखें, 3 तस्वीरें… इस आयोजन की एक महत्वपूर्ण विशेषता सांप्रदायिक सौहार्द रही। संचालक राम प्रकाश शुक्ला के अनुसार, लंका का निर्माण पलिया निवासी इंसाफ अली ने किया था, जो कई वर्षों से यह कार्य कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। इसी तरह, आतिशबाजी की जिम्मेदारी हरदोई के मुख्तार आलम ने संभाली, जिनके पूर्वज भी वर्षों से रामलीला में अपनी कला का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ-साथ मेला कमेटी के कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे। राम प्रकाश शुक्ला ने इस सफल आयोजन के लिए जिले के नागरिकों और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 22 फरवरी को लगेगा स्वास्थ्य मेला:200 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क सेवा, नेत्र रोगियों को किया जाएगा चश्मा वितरित
    Next Article
    पुलवामा शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि:बुलंदशहर में बोले- देश पुलवामा हमले के शहीदों को हमेशा याद रखेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment