Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी-छांव की तलाश में नीलगाय पहुंचे गांव:भदोही में पारा 44 डिग्री तक चढ़ा, पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल

    8 hours ago

    1

    0

    भदोही जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां लगातार छठे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस अत्यधिक गर्मी के कारण खेत-खलिहानों में रहने वाले नीलगाय पानी और छांव की तलाश में ग्रामीण बस्तियों में पहुंच रहे हैं। दोपहर 3:30 बजे तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जबकि शाम 4 बजे के बाद इसके 43 डिग्री रहने का अनुमान है। खेतों और सिवानों में पानी की कमी के चलते नीलगाय पेड़ों की छांव में बैठे या पानी की तलाश में गांवों की ओर आते देखे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही, गर्मी से बचाव के लिए नींबू पानी और ओआरएस का घोल लेने का भी आह्वान किया गया है। यह भीषण गर्मी न केवल जनजीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है; देर रात 12 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    26 मई के प्रदर्शन की तैयारी में जुटी सपा:अवधेश प्रसाद बोले- “देश की अर्थव्यवस्था अमेरिका के हाथ गिरवी”
    Next Article
    काशीराम कॉलोनी के 58 आवासों पर अवैध कब्जा:डीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल, नोटिस जारी कर खाली कराने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment