Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26 मई के प्रदर्शन की तैयारी में जुटी सपा:अवधेश प्रसाद बोले- “देश की अर्थव्यवस्था अमेरिका के हाथ गिरवी”

    9 hours ago

    1

    0

    रामनगरी अयोध्या में समाजवादी पार्टी 26 मई को महंगाई, बिजली संकट और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व अवधेश प्रसाद करेंगे। यह मार्च सहादतगंज से शुरू होकर रामपथ होते हुए जिला मुख्यालय तक निकाला जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस में सपा नेताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और बिजली कटौती से परेशान है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय आंख मूंदे बैठी है। “डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे” सपा सांसद ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह के भीतर डीजल और पेट्रोल के दाम तीन बार बढ़ाए गए हैं और आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। “भीषण गर्मी में गांव-गांव बिजली संकट” अवधेश प्रसाद ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहराया हुआ है। लोग रातभर जागने को मजबूर हैं और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। NEET पेपर लीक पर भी साधा निशाना सपा सांसद ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। हमारी अर्थव्यवस्था अमेरिका के हाथ गिरवी रख दी गई है।” अवधेश प्रसाद ने कहा कि 26 मई का प्रदर्शन जनता की आवाज को बुलंद करने और सरकार को जनता की ताकत दिखाने का काम करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी आईटीआई में 156 युवाओं का चयन:रोजगार मेले का आयोजन, जिला सेवायोजन कार्यालय ने किया सहयोग
    Next Article
    पानी-छांव की तलाश में नीलगाय पहुंचे गांव:भदोही में पारा 44 डिग्री तक चढ़ा, पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment