Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा केस:बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका; नवंबर में शादी थी

    21 hours ago

    1

    0

    पुणे में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती वारदात सामने आई है। यहां 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की उनकी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया और इसे हादसा बताने की कोशिश की। केतन 18 जून को अपने मंगेतर सिया के साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। बाद में उनका शव खाई से मिला। केतन रियल एस्टेट कारोबारी थे, सिया बिजनेसमैन की बेटी केतन पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। वहीं सिया पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी की बेटी है। इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में दोनों की शादी होने वाली थी। यह शादी दोनों के परिवारों ने तय की थी। घर में तैयारियां भी शुरू थीं। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर परिवार करीब ₹17 करोड़ खर्च करने वाला था। महाबलेश्वर में बर्थडे पार्टी, लोहागढ़ में प्री-वेडिंग शूट का प्लान था मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केतन और सिया शादी से पहले बाली घूमने जाने वाले थे। सारी बुकिंग भी हो गई थी लेकिन सिया ने पासपोर्ट खोने की बात कहकर ट्रिप कैंसिल करा दी। केतन ने सिया के बर्थडे के लिए महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में 40 कमरे बुक कराए थे। लोहागढ़ किले पर प्री-वेडिंग फोटोशूट की भी तैयारी चल रही थी। 14 जून को हत्या की पहली कोशिश की, 5 दिन बाद दूसरी बार प्लानिंग जांच में सामने आया कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने 14 जून को ही लोहागढ़ किले पर केतन को मारने की योजना बनाई थी। आरोप है कि दोनों ने सांप का डर पैदा कर उसे खाई में धकेलने की कोशिश की, लेकिन प्लानिंग फेल हो गई। केतन को भी शक नहीं हुआ। इसके बाद 19 जून को सिया ने दोबारा ट्रेकिंग का प्लान बनाया गया और केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया गया। चेतन से पूछताछ के बाद सिया गिरफ्तार हुई शक के आधार पर स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर मंगलवार को हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने, फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने और यह पता लगाने में जुटी है कि साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं। लोहागढ़ किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा हुआ है। यह महाराष्ट्र के 12 यूनेस्को विश्व धरोहर किलों में शामिल है। केतन के माता-पिता ने फांसी देने की मांग की केतन के पिता ने कहा- मेरी सरकार से अपील है कि इस केस को फास्ट-ट्रैक किया जाए। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। उन्हें सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि सबको बड़ा मैसेज जाए। केतन की मां ने कह- मेरे बेट की मौत के लिए सिया और उसका बॉयफ्रेंड जिम्मेदार हैं। सिया ने मुझे धोखा दिया और झूठ बोला। मैं सिया, उसका बॉयफ्रेंड, उसके माता-पिता और बुआ-फूफा के लिए मौत की सजा की मांग करती हूं। प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करने किले पर गए थे, पुलिस के 5 खुलासे लोहागढ़ किला ट्रेकर्स की पसंद लोहागढ़ किला पुणे से 65 किलोमीटर दूर लोनावला के पास 3400 फीट ऊंचाई पर स्थित है। शिवाजी महाराज ने 1648 में इस पर कब्जा किया था। माना जाता है कि किले का निर्माण लगभग 11वीं–12वीं शताब्दी में हुआ था। यह किला ट्रेकर्स की पसंदीदा जगह है। यहां गहरी खाइयां और ढलान हैं। ट्रेकिंग मार्ग पर कई जगह सुरक्षा रेलिंग नहीं है, जिससे बारिश और तेज हवा के दौरान हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इंदौर की सोनम ने हनीमून के दौरान पति का मर्डर किया था केतन की तरह ही इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में आरोप लगा कि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों 11 मई 2025 को शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां 23 मई को राजा लापता हो गए। 2 जून को उनका शव एक गहरी खाई में मिला। जांच के बाद पुलिस ने सोनम, उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था, तेज हवा से बैलेंस बिगड़ा; नवंबर में शादी होनी थी महाराष्ट्र के पुणे में बने लोहगढ़ किले पर घूमने गया युवक फोटो खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज हवाओं के चलने से वह बैलेंस नहीं बना सका और फिसल गया। पूरी खबर पढ़ें… बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, माता-पिता और बेटी की हत्या: बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार; दोनों से मिलने पहुंचा था परिवार बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में माता-पिता और परिवार की छोटी बेटी है। तीनों सोमवार शाम घर की बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के फ्लैट में गए थे। वहीं पर तीनों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने लॉटरी खाई, मालकिन ने केस ठोका
    Next Article
    6 साल बाद बदले अंदाज में लौटा भारत-चीन व्यापार:पहली खेप में 26 पास जारी; इस बार सड़क से लिपुलेख तक पहुंचेंगे व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment