Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे से कमाकर लखनऊ लौटा युवक, नाले में डूबा:भैंस को बचाने उतरा था, रस्सी छूटने पर 30 फीट गहरे पानी में गया

    1 day ago

    1

    0

    पुणे से कमाकर लखनऊ लौटा युवक नाले में डूब गया। वह गुरुवार शाम 5 बजे दोस्त के बुलाने पर भैंस को बचाने के लिए पहुंचा था। जूट की रस्सी लेकर पानी में उतरा था। इसी दौरान हाथ से रस्सी छूट गई और वह 30 फीट गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना देने के बाद 7 गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे तक तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची है। घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र की है। पिछले 11 दिन में इसी नाले में डूबने की यह तीसरी घटना है। 27 सितंबर को 35 साल के युवक, 29 सितंबर को 60 साल के किसान की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एसडीआरएफ की टीम ने बेहता नाले में दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। युवक की तलाश जारी है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरी घटना… दो घंटे तक गोताखोरों ने की तलाश तरौना गांव का रहने वाला सूरज 23 दिन पहले पुणे से कमाकर घर वापस लौटा था। सूरज अपने दोस्त रोहित के बुलाने पर बेहता नाले में विष्णु मौर्य की भैंस को बचाने पहुंचा था। सूरज अपने दोस्तों रोहित, पिंटू, नीरज और दिल्कू के साथ जूट की रस्सी लेकर पानी में उतरा। भैंस को काफी देर तक ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान सूरज के हाथ से रस्सी छूट गई। वह 30 फीट गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। दोस्त ने कहा- तैरना नहीं आता था करीब 2 घंटे तलाश करने के बाद सूरज का कुछ पता नहीं चल सका। गोताखोरों की टीम नाले से बाहर आ गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार में मां दुलारी, भाई राज और बहनें सीता, गीता, मोना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुताबिक वह घर का जिम्मेदार लड़का था। कम उम्र में अपनी जिम्मेदारियों को समझ गया था। तरौना निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि वह स्वयं ग्रामीण गोताखोरों की टीम के बाद युवक की तलाश में बेहता नाले में उतरे थे। नाले में जलकुंभी व रात का अंधेरा होने के कारण युवक सूरज का ढूंढना बहुत मुश्किल था। जिसके चलते सफलता हाथ नहीं लगी। सूरज के दोस्त रोहित ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था। वह पुणे के एक होटल में काम करता था। 4 घंटे बाद पहुंची SDRF टीम ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के देने के 4 घंटे बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर भारी भीड़ मौजूद है। 300 मीटर के दायरे में एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्च अभियान लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। मलिहाबाद एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है। बेहता नाले में 11 दिन में तीन लोग डूबे 11 दिन पहले 27 सितंबर को बाकीनगर के रहने वाले मुफीस (35) घर से करीब सौ मीटर दूरी से गुजरे इसी बेहता नाले में नहाने उतरे थे। गहरे पानी में जाने से डूबकर उनकी मौत हो गई। इसके दो दिन बाद 29 सितंबर को तरौना के रहने वाले कमलेश यादव (60) की गांव किनारे मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। जिनकी डूबने से मौत हो गई थी। …………………….. ये खबर भी पढ़िए 3 दिन पहले कमाकर लखनऊ लौटा, नाले में डूबकर मौत:तालाब में नहाने उतरा, डूबने लगा तो लोग डंडा पकड़ाते रह गए दिल्ली से कमाकर लखनऊ लौटे एक युवक की नाले में डूबकर मौत हो गई। वह रविवार शाम करीब 6:30 बजे तालाब में नहाने उतरा। जैसे ही डूबने लगा तो चिल्लाया। आसपास से गुजर रहे लोग वहां पहुंचे और उसे डंडा पकड़ाने की कोशिश की। लेकिन, कोई भी कोशिश काम नहीं आई और युवक बहकर नाले में चला गया। पढ़िए पूरी घटना
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी परिक्षेत्र से 65 अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ बसें चलेंगी:नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई गई संख्या, हेल्पडेस्क नंबर जारी
    Next Article
    चंदौली के रेवसा गांव में हजरत बाबा उर्स पर कव्वाली:विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव बोले- ऐसे आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment