Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी परिक्षेत्र से 65 अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ बसें चलेंगी:नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई गई संख्या, हेल्पडेस्क नंबर जारी

    1 day ago

    1

    0

    नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों की कमी से परेशानी नहीं होगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने वाराणसी परिक्षेत्र से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। सामान्य दिनों में इस रूट पर चलने वाली 21 बसों की संख्या बढ़ाकर 86 कर दी गई है। इनमें 65 अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ बसें शामिल हैं। ये बसें 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक यात्रियों की मांग और उपलब्धता के अनुसार चलेंगी। श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो से विंध्याचल धाम के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जौनपुर डिपो से सबसे ज्यादा 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी। कैंट और काशी डिपो से 10-10, चंदौली से 8, गाजीपुर से 2, सोनभद्र से 10 और विंध्यनगर से 5 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। ग्रामीण डिपो की मौजूदा 12 बसें भी रूट पर चलती रहेंगी। इन जिलों से सीधे मिलेगी बस सुविधा इस व्यवस्था से वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को विंध्याचल धाम तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार, नवरात्र में संभावित भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। निगम के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन 11/12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। यात्रियों की मांग और उपलब्धता के अनुसार बसों की संख्या और संचालन को व्यवस्थित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पडेस्क बस संचालन और सेवा से जुड़ी जानकारी के लिए निगम ने हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 जारी किया है। श्रद्धालु इस नंबर पर संपर्क कर बस सेवा से संबंधित जानकारी ले सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर घटा:3 महीने बाद चेतावनी बिंदु से नीचे आया पानी, बाढ़ प्रभावितों को राहत
    Next Article
    पुणे से कमाकर लखनऊ लौटा युवक, नाले में डूबा:भैंस को बचाने उतरा था, रस्सी छूटने पर 30 फीट गहरे पानी में गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment