Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानीपत में नहर में बहा 18 वर्षीय युवक:होली खेलने के बाद नहाने गया था, पैर फिसला; तीन महीने पहले UP से आया

    12 hours ago

    1

    0

    पानीपत शहर में होली खेलने के बाद दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए उत्तर प्रदेश के एक 18 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में बह गया। घटना के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीमें युवक की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नहाने के दौरान हुआ हादसा न्यू शांति नगर निवासी सागर ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ का लड़का कर्ण (18 वर्ष), जो मूल रूप से बहराइच (UP) का रहने वाला है, पिछले तीन महीनों से उनके पास रह रहा था। बुधवार को होली खेलने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे कर्ण और उसका चचेरा भाई धनीराम (14 वर्ष) नहाने के लिए नहर पर गए थे। पैर फिसलने से नहर में बहा बताया जा रहा है कि नहर के किनारे नहाते समय अचानक कर्ण का पैर फिसल गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते लहरों में ओझल हो गया। साथ मौजूद धनीराम ने तुरंत शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। लापता युवक का हुलिया पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, लापता कर्ण का रंग गेहूंआ, चेहरा गोल और कद 5 फुट 3 इंच है। वह 7वीं कक्षा पास है। नहर पर जाते समय उसने सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने सूचना मिलते ही गोताखोरों को मौके पर बुलाया। नहर में काफी दूर तक सर्च अभियान चलाया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है ताकि युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में होली के दिन हुए कई सड़क हादसे:20 से ज्यादा लोग हुए गंभीर घायल, एक एंबुलेंस चालक की भी मौत
    Next Article
    अयोध्या में लेग पीस को लेकर 3 युवकों में मारपीट:दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment