Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में लेग पीस को लेकर 3 युवकों में मारपीट:दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस जांच में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में होली के दिन मुर्गे के लेग पीस को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में तीन युवकों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेधा गांव के पास शमशाद की मुर्गे की दुकान पर हुई। बुधवार देर शाम होली के दिन सिधौना खदरा गांव निवासी आशीष कुमार और दीनानाथ पुत्र सीताराम मुर्गा खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान तेधा गांव निवासी अमन कुमार पुत्र आसाराम भी दुकान पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि आशीष ने दुकानदार शमशाद से मुर्गा देने को कहा। जब दुकानदार मुर्गा काटने लगा, तभी अमन ने सबसे पहले मुर्गा और लेग पीस देने की मांग की। आशीष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह दूर से आया है और उसे देर हो जाएगी, इसलिए पहले उसे मुर्गा दिया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमन ने दुकानदार शमशाद के हाथ से मुर्गा काटने वाला बांका छीनकर दीनानाथ पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं, आशीष पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि आशीष पर बांके से भी हमला किया गया था। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और कुमारगंज पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आशीष और अमन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। दीनानाथ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कुमारगंज पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानीपत में नहर में बहा 18 वर्षीय युवक:होली खेलने के बाद नहाने गया था, पैर फिसला; तीन महीने पहले UP से आया
    Next Article
    अकोला दंगल- चित्रा पहलवान ने जीता 71 हजार का इनाम:मिनी स्टेडियम में हरियाणा के चीता को दी मात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment