Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानीपत में ससुर-दामाद को लगा करंट, हालत गंभीर:लकड़ियां तोड़ते वक्त चपेट में आए, आयुर्वेदिक दवाखाना चलाते हैं, यूपी के रहने वाले

    2 hours ago

    1

    0

    पानीपत जिले के नजदीकी गांव पसीना कलां में खाना बनाने के लिए पेड़ से लकड़ियां तोड़ना ससुर और दामाद के लिए काल बन गया। लकड़ियां तोड़ते समय पेड़ की टहनी हाई वोल्टेज बिजली की तारों पर जा गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान ससुर और दामाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों वर्तमान में पसीना कलां गांव में रहकर एक आयुर्वेदिक दवाखाना (क्लीनिक) चलाते हैं और यहीं रहकर लोगों का इलाज करते हैं। टहनी टूटकर तारों पर गिरने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों खाना बनाने के लिए ईंधन की व्यवस्था कर रहे थे और पेड़ से सूखी लकड़ियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक भारी टहनी अचानक टूट गई और पास से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन तारों पर जा गिरी। टहनी के जरिए करंट पेड़ और फिर दोनों व्यक्तियों तक पहुंच गया, और तारों की चपेट में आ गए। जिससे वे मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने बचाई जान हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह दोनों को बिजली की तारों के संपर्क से छुड़ाया। आनन-फानन में उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका बोला- कुवैत ने हमारे 3 फाइटर जेट गिराए:हवा में ही आग लगी, चक्कर खाते हुए जमीन पर गिरे, सभी पायलट सुरक्षित
    Next Article
    स्कूटी हटाने को कहा तो भड़की युवती:मैनपुरी में युवती ने ईंट मारकर दुकानदार का काउंटर फोड़ा, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment