Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पापा की प्रिंसेस हूं…ससुराल के टार्चर से मर रही हूं:सुसाइड नोट में लिखा-पिता ने लाड़प्यार में पाला, 80 लाख की शादी फिर भी 15 महीने पिटाई

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शुक्रवार को नवविवाहिता ने शादी के 15वें महीने में ससुरालीजनों के टार्चर से तंग आकर मौत को चूम लिया। मरते समय अपने पिता को याद किया, उन्हें फोन किया फिर उनके नाम सुसाइड नोट लिखा और फिर फंदे पर झूल गई। 80 लाख की शादी और ट्रक भरकर दहेज लाने के बावजूद हर दिन ताने और गालियां सुननी पड़ती थी। ससुराल वाले हाथ भी उठाते थे और गालियां भी देते थे। पति, सास और जेठ-जेठानी पर नई कार के लिए लगातार टार्चर करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। काजल की लाश के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें लिखा था कि मेरे मां-बाप ने मुझे बड़े लाड़ प्यार से पाला था, लेकिन मुझे वह प्यार मेरे ससुराल से नहीं मिला, मैं अपने पापा की प्रिंसेस हूं। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले जानिए पूरा घटनाक्रम… शिवपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी निवासी काजल राय (26) ने शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न को लेकर फंदा लगाकर जान दे दी। काजल ने दहेज उत्पीड़न के मामले में 18 दिन पहले यानी 9 फरवरी को ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी फिर भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। ससुरालीजनों के टार्चर से आजिज काजल ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के बाद पहुंचा पिता शव से लिपटकर रोता रहा और बेटी को घर ले जाने की बात कहकर बिलखता नजर आया। उसने बताया कि बेटी नहीं रहना चाहती थी घर ना बिखरे इसीलिए दबाव डालकर ससुराल में छोड़ा था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 16 नंबर 2024 को नीतीश कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी मे कुल 80 लाख रुपये खर्च करवा दिए थे। ससुराल में आने पर कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर दहेज में कार और दहेज की मांग करने लगे। उसने सुसाइड नोट मे लिखा कि सात फरवरी को मुझे गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। मुझे घर से भी बाहर निकाल दिया था। पिता की तहरीर पर पति नितेश कुमार सिंह, जेठ विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, जेठानी प्रिया सिंह, आंचल सिंह और सास कनक लता सिंह के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस से शिकायत के बाद तीसरे फ्लोर पर कैद किया थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। उसी को लेकर काजल के ससुराल वालों ने घर के तीसरे फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया था। उससे बातचीत भी बंद कर दिए। काजल के अनुसार, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता थ। इससे परेशान हो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। काजल के पति नितेश कुमार सिंह बैंक ऑफ इंडिया मलदहिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। काजल को कोई संतान नहीं थी। उसका मायका सकलडीहा रेलवे स्टेशन (चंदौली) में है। सकलडीहा चंदौली से पिता ने पुलिस को बताया कि लेकिन रिश्ता न टूटे ऐसे में बेटी को ही समझाते रहे। लेकिन इधर कुछ दिनों से बेटी पर महंगी कार लाने का दबाव बनाकर उसे पीटा गया। कार नहीं मिलने पर बेटी की आरोपियों ने हत्या कर दी। तीन बहनों में सबसे बड़ी काजल काजल तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता का नाम नीरज राय है। माता का नाम नीलू देवी है। काजल के चाचा अंबुज राय ने बताया कि हम लोग दोपहर से फोन ट्राई कर रहे थे। फोन नहीं उठा तो हम लोग बेटी के ससुराल पहुंच गए। यहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काजल की लाश के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें लिखा था कि मेरे मां-बाप ने मुझे बड़े लाड़ प्यार से पाला था, लेकिन मुझे वह प्यार मेरे ससुराल से नहीं मिला, मैं अपने पापा की प्रिंसेस हूं। पति समेत 11 लोगों पर दहेज हत्या का केस काजल के पिता नीरज राय ने शिवपुर थाने में दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में दामाद नितेश कुमार सिंह, मृतका के जेठ विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, जेठानी प्रिया, सिंह, सास कनक लता सिंह, ननद नीतू सिंह, अमित सिंह, देवर अनूप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह और प्रमिला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर में बताया कि काजल को दहेज के लिए सभी प्रताड़ित करते थे, उसे अलग-थलग कर दिया था। जेठानी ने पानी गर्म करने वाले रॉड से करंट लगाकर मारने का प्रयास किया था। जबकि दोनों जेठ गलत नियत रखते थे। ये बात बेटी ने फोन कर कई बार बताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:PM गरीब कल्याण अन्न योजना में फोर्टिफाइड चावल कुछ समय के लिए बंद, सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं के कारण वितरण रोका
    Next Article
    काशीविश्वनाथ में रंगभरी-एकादशी पर पुलिसकर्मियों ने खींची बटुक की चोटी:दरोगा ने बाल नोचे तो सिपाही ने जड़े थप्पड़, पत्रकार-श्रद्धालुओं से हाथापाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment